फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hisar and Bhiwani priority in alliance if BJP does not give seats JJP will fight on ten seats

Chandigarh News: गठबंधन में हिसार और भिवानी प्राथमिकता, भाजपा ने सीट नहीं दी तो दसों सीटों पर लड़ेगी जजपा

Mon, 11 Mar 2024 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hisar and Bhiwani priority in alliance if BJP does not give seats JJP will fight on ten seats
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले, हम तैयार, 13 को हिसार में होगी रैली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले धीरे धीरे दलों की तस्वीर साफ होने लगी है। भाजपा दसों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। हालांकि, हरियाणा सरकार में गठबंधन में शामिल जजपा को अभी भी भाजपा से सीट की आस है। जजपा का कहना है कि गठबंधन में जजपा हिसार और भिवानी सीट प्राथमिकता है, अगर गठबंधन नहीं होता है तो जजपा दसों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
रविवार को सिरसा में जेजेपी की लोकसभा चुनाव कोऑर्डिनेशन कमेटी की अहम बैठक हुई। दो दौर की बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को मजबूती से लड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी की हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट प्राथमिकता है, जिस पर गठबंधन आपस में चर्चा करके फैसला लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जेजेपी 10 की 10 सीटों पर तैयारी कर रही है। अब तक जेजेपी ने छह लोकसभाओं में सफल रैलियां की है और 13 मार्च को हिसार लोकसभा की सातवीं लोकसभा रैली होगी, इसमें हिसार में करवाए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज देश में एनडीए का कुनबा बढ़ रहा है और निरंतर क्षेत्रीय दल एनडीए से जुड़ रहे है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार पिछले साढ़े चार साल में किसान, कमेरे, आम नागरिकों को बेहतर सहूलियतें देने के मकसद में कामयाब रही है और आगे भी इसी सोच के साथ हम काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव बादल पहुंचे। यहां वे पंजाब के पूर्व सीएम स्वर्गीय स. प्रकाश सिंह बादल की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, राजेंद्र लितानी, राज्य मंत्री अनूप धानक, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, विधायक अमरजीत ढांडा, बृज शर्मा और कमलेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed