{"_id":"63cff44b0decfe4e2e0a1d31","slug":"hindu-woman-from-pakistan-gave-birth-to-a-child-in-amritsar-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पाकिस्तान से आई हिंदू महिला ने बच्चे को दिया जन्म, एक दिन बाद ही नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पाकिस्तान से आई हिंदू महिला ने बच्चे को दिया जन्म, एक दिन बाद ही नवजात की मौत
Tue, 24 Jan 2023 08:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Jan 2023 08:43 PM IST
सार
डॉक्टर चिंकी ठकुराल ने बताया कि जिस समय डेला अस्पताल पहुंची थीं वह एडवांस स्टेज पर थी। बच्चे का सिर बच्चादानी के मुंह के पास आ चुका था। बच्चे का काफी अधिक इंफेक्शन हो गया था। इस कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से भारत में तीर्थ स्थलों की यात्रा करने पहुंचे हिंदू जत्थे में शामिल महिला ने अमृतसर के सिविल अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। जन्म के एक दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। दोपहर बाद बच्चे को अमृतसर में कब्रिस्तान में दफनाया गया है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. राजू चौहान का कहना है कि मां स्वस्थ है, उसे बुधवार को छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
मृतक बच्चे के पिता कैलाश ने बताया कि वह पाकिस्तान से भारत आए हैं। उनकी पत्नी डेला की हालत सोमवार को अचानक खराब हो गई। सिविल अस्पताल में उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। उन्हें पता चला कि पाकिस्तान से आई महिला ने अटारी सीमा के पास बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे का नाम बॉर्डर रखा था। अब कैलाश ने अपने बच्चे का नाम बॉर्डर-2 रखा।
विज्ञापन
डॉक्टर चिंकी ठकुराल ने बताया कि जिस समय डेला अस्पताल पहुंची थीं वह एडवांस स्टेज पर थी। बच्चे का सिर बच्चादानी के मुंह के पास आ चुका था। बच्चे का काफी अधिक इंफेक्शन हो गया था। इस कारण उसकी मौत हुई है। मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन