'मोदी जी! जो 4 बच्चे जन्मे, उसे ईनाम दे सरकार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के सांसद साक्षी महाराज की ओर से चार बच्चों को लेकर दिए बयान से एक कदम आगे हिंदू महासभा ने बच्चे पैदा करने वालों को इनाम देने के लिए कानून बनाने की भी मांग उठाई है।
हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि एक विशेष समाज में लोग चार से अधिक बच्चे पैदा कर के अपनी जनसंख्या बढ़ाने में लगे हुए हैं तो हिंदू चार बच्चे पैदा क्यों नही कर सकते।
उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ानी चाहिए। भारद्वाज ने कहा, भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान को ठीक बताते हुए कहा कि हिंदु महासभा इसका समर्थन करता है।
महासभा साक्षी महाराज को जल्द सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा कि साक्षी महाराज और सांसद आदित्य नाथ हिंदुओं के असली पक्षधर हैं।
लव जेहाद की काट ‘बहू लाओ बेटी बचाओ’ अभियान
महासभा प्रवक्ता ने कहा कि 15 फरवरी से बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत हिसार से हवन यज्ञ करके की जाएगी। अभियान का शुभारंभ हिंदू महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच करेंगे।
भारद्वाज ने कहा कि हिंदू महासभा ने हिंदू मुस्लिम, ईसाई व अन्य समुदाय में भाईचारा बढ़ाने के लिए इस मुहिम की शुरुआत की हैं। उन्होंने कहा कि अन्य धर्म की बेटियों से हिंदू कुंवारे युवा शादी करके उन बेटियों को बहू बनाकर इज्जत व मान-सम्मान देने का काम करेंगे।
उन्होंने साफ कहा कि लव जेहाद की काट ही बहू लाओ बेटी बचाओ की शुरूआत है। भारद्वाज ने कहा कि हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच जल्द ही नई हिंदू महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।