फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hindi is Popular in Foreign Countries

देश की बिंदी हमारी हिंदी: विदेशों में भी सबसे ज्यादा बोला जाता है नमस्ते, हमारी भाषा दुनिया में तीसरे स्थान पर

Sat, 14 Sep 2024 08:15 AM IST
निवेदिता वर्मा मोहित पाण्डेय, संवाद, चंडीगढ़
मोहित पाण्डेय, संवाद, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 08:15 AM IST
सार

एक रिसर्च के मुताबिक नमस्ते दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला शब्द है। आज से 24 साल पहले सन 200 में हिंदी का पहला वेब पोर्टल लॉन्च किया था। वर्तमान समय में गूगल पर 10 लाख करोड़ से अधिक पन्ने हिंदी में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Hindi is Popular in Foreign Countries
हिंदी दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की बिंदी हमारी हिंदी... देश समेत विदेश में बड़े उत्साह व जोश के साथ लोग हिंदी भाषा का प्रयोग बड़े सम्मान के साथ कर रहे है।
विज्ञापन


पूरी दुनिया में तेजी से हिंदी का वर्चस्व बढ़ रहा है। 1990 में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी चौथे नंबर पर थी। बीते 124 साल में हिंदी के बढ़ने की रफ्तार 175 फीसदी रही है। वर्तमान में हिंदी दुनिया में तीसरे नंबर पर बोले जाने वाली भाषा बन गई है। वहीं, नंबर एक पर अंग्रेजी व दूसरे स्थान पर मंदारिन दूसरे स्थान पर है।

सिंगापुर में मिनी इंडिया, साइन बोर्ड पर हिंदी भाषा
सिंगापुर में हिंदी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। हिंदी भाषा के बहुत सारे हिंदी के शब्द ऐसे है, जो हर कोई पहले से ही जनता है। लोग अभिवादन करने के लिए हिंदी शब्द नमस्ते का खूब प्रयोग कर रहे है। इसके साथ साइन बोर्ड पर अग्रेंजी, चाइनीज व जापानी भाषा के साथ हिंदी का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं, सिंगापुर में मिनी इंडिया के नाम से भी एक जगह है, जहां सारी चीजें भारत जैसी है। वह दुकानों पर हिंदी में नाम लिखे हुए है। भारतीय व्यजंन भी उपलब्ध है। - डॉ. राधिका शर्मा, सिंगापुर निवासी
विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलिया में हिंदी गानों व डायलॉग की धूम
ऑस्ट्रेलिया में हिंदी के गानों व बॉलीवुड के मशहूर डायलॉग का रंग लोगों के सर चढ़ बोलता है। क्लबों में हिंदी गानों पर लोग खूब थिरकते नजर आते है। इसके साथ अमिताभ बच्चन व शाहरुख खाने के डायलॉग बड़े उत्साह व जोश के साथ बोलते नजर आते है। इसके साथ लोगों की जुबान पर दाल -रोटी का जायका लगा हुआ है। वहीं, विदेशी हिंदी के नए -नए शब्द सीखने में विशेष रुचि दिखा रहे है। हिंदी के शब्दों का अर्थ जानने के लिए लोग डुओलिंगो ऐप का यूज कर रहे है। - श्यामली, ऑस्ट्रेलिया निवासी

हिंदी में प्रार्थना का स्वरूप
यूक्रेन में हिंदी भाषा में लोगों की रुचि देखने लायक है। मंदिरों में भारतीय लोगों के साथ अन्य देश के लोग भी प्रार्थना करने के लिए पहुंच रहे। वह लोग भारतीयों की तरह भगवान की पूजा -अर्चना कर रहे है। इसके साथ हिंदी में भगवान की आरती गा रहे है। भगवान की जय-जयकार कर रहे है। मंत्रों का अर्थ समझ रहे है। इसके साथ प्रसाद माथा टेक कर ग्रहण कर रहे है। -क्षितिज, पूर्व में यूक्रेन निवासी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed