फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hindi Hain Hum Amar Ujala, Kavi Sammelan on Hindi Diwas

‘द्वितीय हरियाणा कवि सम्मेलन’ में रचनाओं से जमा रंग... आओ गाएं हिंदी गान, राष्ट्र धर्म की है पहचान

Mon, 14 Sep 2020 09:38 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 14 Sep 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
Hindi Hain Hum Amar Ujala, Kavi Sammelan on Hindi Diwas
हिंदी दिवस के मौके पर आयोजित वेबिनार - फोटो : अमर उजाला
आओ गाएं हिंदी गान, राष्ट्र धर्म की है पहचान.. जैसे ही मातृभाषा हिंदी का गौरव गान करते हुए डॉ. प्रतिभा माही ने अपनी रचना सुनाई सभी देशप्रेम से ओतप्रोत हो गए। मौका था उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर ‘द्वितीय हरियाणा कवि सम्मेलन’ के आयोजन का। यह कार्यक्रम गूगल मीट एप के माध्यम से किया गया। 
विज्ञापन


‘भारत का अभिमान है हिंदी’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के दस जाने माने प्रसिद्ध साहित्यकारों ने हिंदी के गौरव गान पर अपनी-अपनी रचनाएं सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। डॉ. प्रतिभा माही ने  कार्यक्रम की अध्यक्षता और इसका संचालन  नीलम त्रिखा ने किया। नीलम त्रिखा ने अपनी रचना में ‘बलिहारी जाऊं तुम हाथ हिंदी हमारी है.. सुनाकर सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन


शीला गहलावत सीरत ने प्रथम गुरु मां, जिसने मुझे जन्म दिया.., नीरू मित्तल नीर ने हिंदी ही मान है सम्मान है और बालकृष्ण गुप्ता ने मैं ऋणी हूं राजभाषा हिंदी का.. सुनाकर वाहवाही लूटी। जयभगवान सिंगला ने ‘आज खुशियों वाला दिन आया’,  आभा मुकेश साहनी ने ‘आज मुझसे हिंदी में एक सवाल जो किया’ प्रद्युमन भल्ला  ने ‘कहने को आसान है हिंदी’,  भारत भूषण वर्मा ने ‘हिंदी भाषा की महानता’ और देवदत्त ने ‘भारत का गौरव गान है हिंदी’ सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक प्रोफेसर सौभाग्य वर्द्धन ने ‘भारत का अभिमान है हिंदी, हम सब की पहचान है हिंदी सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। प्रोफेसर सौभाग्य वर्द्धन ने बताया हर महीने के दूसरे रविवार को हरियाणा के साहित्यकारों के लिए अलग-अलग विषयों पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। इस महीने की काव्य गोष्ठी हिंदी उत्सव के रूप में मनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed