{"_id":"584efb0a4f1c1b686f64a174","slug":"himmat-singh-shergill-will-not-contest-from-mohali-on-aap-ticket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली से चुनाव नहीं लड़ेंगे 'शेरगिल', ये बड़ी वजह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली से चुनाव नहीं लड़ेंगे 'शेरगिल', ये बड़ी वजह आई सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
हिम्मत सिंह शेरगिल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही सर्दियां शुरू हो गई हैं। लेकिन शहर की राजनीति पूरी तरह से गर्र्माई है। इसी कड़ी में जहां आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार हिम्मत सिंह शेरगिल का हलका बदलने की तैयारी की है। उनकी जगह पार्टी किस को मोहाली के चुनाव मैदान में उतारेगी। इस बात को लेकर अभी पार्टी नेता खामोश हैं। हालांकि तीन नामों पर चर्चा पूरे जोरों पर है। इनमें दिल्ली से आप विधायक व पंजाब के कन्वीनर जरनैल सिंह, पार्टी के लोकसभा हलका आंनदपुर साहिब के कन्वीनर दर्शन सिंह धालीवाल व एसजीपीसी मेंबर हरदीप सिंह का नाम भी चल रहा है। वहीं, पार्टी नेताओं का कहना है कि उनका उम्मीदवार कौन होगा इस संबंधी पार्टी हाईकमान द्वारा ही फैसला लिया जाना है।
जानकारी के मुताबिक आप ने सर्वे कराने के बाद हिम्मत सिंह शेरगिल को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने अपना चुनावी दफ्तर खोलकर प्रचार भी शुरू कर दिया था। इसी बीच चर्चा है कि पार्टी उन्हें कैबिनेट मंत्री विक्रम मजीठिया के खिलाफ हलका मजीठा से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है। जिसकी अधिकारिक घोषणा केजरीवाल खुद 14 तारीख को रैली में करेंगे। ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा। इसको लेकर कशमकश है।
एक तरफ पता चला है कि पार्टी वहां पर दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह को चुनाव मैदान में उतार सकती है। क्योंकि वह छोटेपुर के आप छोड़ने के बाद पार्टी की सारी बागडोर संभाल रहे हैं। दूसरी तरफ अगर पार्टी स्थानीय को मौका देती है। तो एडवोकेट दर्शन सिंह धालीवाल का नाम भी चल रहा है। क्योंकि वह काफी समय से पार्टी से जुड़े हैं। वहीं, उन्होंने खुलकर शेरगिल की हिमायत की थी। इसके अलावा उन्होंने कई नेताओं की जिले में बड़ी रैलियां कराई हैं। इसके अलावा एसजीपीसी मेंबर हरदीप सिंह के नाम की भी चर्चा जोरों पर है।

कांग्रेस से बलबीर सिंह सिद्धू उतरेंगे मैदान में
MLA Balbir singh sidhu, mohali
- फोटो : file photo
कांग्रेस से बलबीर सिंह सिद्धू उतरेंगे मैदान में
वहीं, कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। हालांकि विधायक बलबीर सिंह सिद्धू को कांग्रेस से टिकट मिलना तय है। वह लगतार दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुक हैं। इसके अलावा उनकी छवि भी बढ़िया है। वहीं, उनका दावा है कि विपक्ष में होते हुए भी उन्होंने लोगों की जमकर सेवा की है।
अकाली दल पर सस्पेंस बरकरार
अकाली दल मोहाली से किसे उम्मीदवार बनाएगी। इसको लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं है। अकाली पार्षदों ने तो पांच नेताओं के नाम पार्टी को भेजे थे। उनकी दलील थी कि उक्त लोगों को ही टिकट दिया जाए। पैराशूट के माध्यम से कोई उम्मीदवार न उतारा जाए। इसके अलावा एक चर्चा यह भी है कि इस बार पार्टी किसी हिंदू नेता या युवा पर दांव लगा सकती है। यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल दो जगह से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इनमें एक सीट मोहाली की रहेगी।