फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal pradesh Governor Acharya Devvrat reached in Ludhiana

पंजाबः 'पर्यावरण को दूषित करने में 40 फीसदी कृषि विभाग और यूनिवर्सिटी जिम्मेदार'

Tue, 04 Dec 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब) Updated Tue, 04 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Himachal pradesh Governor Acharya Devvrat reached in Ludhiana
गवर्नर आचार्य देवव्रत

हिमाचल प्रदेश के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने कहा कि दुनिया में पर्यावरण को दूषित करने में 40 फीसदी जिम्मेदार कृषि विभाग और यूनिवर्सिटी है, जिन्होंने किसानों को सही तरीके से जागरूक नहीं किया है। इसी का नतीजा है कि हरित क्रांति के नाम पर खेतों में धड़ल्ले से कीटनाशक दवाओं का प्रयोग हो रहा है। पंजाब और हरियाणा की जमीनें बंजर हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


एक स्वस्थ जमीन में आर्गेनिक कार्बन की मात्रा .9 फीसदी तक होनी चाहिए, लेकिन इन दोनों प्रदेशों की खेती जमीन में इसका स्तर .3 तक पहुंच चुका है। अब कीटनाशक और रासायनिक खादों को डालकर खेती हो रही है। आचार्य देवव्रत सोमवार को लुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन के समारोह में पहुंचे थे। 
विज्ञापन


2022 तक हिमाचल होगा रसायन मुक्त 
आचार्य देवव्रत के अनुसार हिमाचल में भी कैंसर धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। आईजीएमसी शिमला में तैनात सीनियर डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल के जिन एरिया में सेब के बाग हैं, वहां पर हर साल 25 फीसदी कैंसर मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण पेड़ पर फल लगने से लेकर सेब तोड़ने तक 14 कीटनाशक स्प्रे का किया जाना है। इसलिए हिमाचल को रसायन मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और साल 2022 तक इसे पूरी तरह से रसायन मुक्त प्रदेश बना दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक कृषि सब बीमारियों का हल 
लोगों को रसायन खेती से हो रहे दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के साथ गवर्नर देवव्रत ने कहा कि इसका एक ही हल है प्राकृतिक खेती। एक गाय से 30 एकड़ जमीन की खेती हो सकती है। गाय के एक ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ जीवाणु होते हैं। इस बात की वह खुद लैबोरेटरी से जांच भी करवा चुके हैं। इसके इस्तेमाल से पहले साल खेत में फसल का झाड़ दोगुणा हो जाता है। रसायन का प्रयोग कर जहां पंजाब और हरियाणा के किसान एक एकड़ जमीन से 22 क्विंटल फसल ले रहे है, वहीं उनके खेत में यह झाड़ 32 क्विंटल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed