फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal Pradesh Formar CM Virbhadra Singh Naphew Akanksh Murder Case

अकांक्ष सेन मर्डरः शेरा बोला- हरमहताब ने खंभे से बांधकर पीटा, आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं

Fri, 21 Sep 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Sep 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Formar CM Virbhadra Singh Naphew Akanksh Murder Case
Akansh
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे आकांक्ष सेन की हत्या के मामले में वीरवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। मामले के चौथे गवाह गगनदीप सिंह उर्फ शेरा ने अपनी गवाही में कहा कि आकांक्ष की हत्या से कुछ साल पहले वह हरमहताब सिंह उर्फ फरीद के साथ मनाली घूमने गया था। इस दौरान उसके स्पीकर और ब्लूटूथ हरमहताब के पास छूट गए थे लेकिन वह उन्हें लौटा नहीं रहा था। इस बात पर उनके बीच हुई हाथापाई में गगनदीप सिंह उर्फ शेरा का हाथ हरमहताब की नाक पर लगने से खून बहने लगा था।
विज्ञापन


इसके बाद वह चंडीगढ़ लौट आए थे लेकिन हरमहताब उससे रंजिश पाले बैठा था। फिर एक दिन हरमहताब ने उसे लांडरा स्थित एक फार्महाउस पर बुलाया, जहां पहले से वह अपने दोस्तों के साथ बैठा था। गगनदीप ने बताया कि जब वह फार्महाउस पर पहुंचा तो हरमहताब ने पहले तो उसे खंभे से बांधकर पीटा फिर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर उनके कॉमन फ्रेंड्स को व्हाट्स एप पर शेयर कर दीं। वीरवार को गवाही पूरी न होने के चलते अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी।  
विज्ञापन


क्या था मामला
मामले का मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा फरार चल रहा है और अदालत उसे भगौड़ा करार दे चुकी है। आकांक्ष ने सेक्टर-9 स्थित कैफे एवं डिस्को में भाई अदम्य, करण और राजन सहित पार्टी आयोजित की थी। रात करीब 12 बजे उन्होंने डिस्को बंद कर दिया था। फिर आकांक्ष अपने दोस्त दीप संधू के पास सेक्टर-9 स्थित कोठी नंबर-165में पार्टी के लिए चला गया था। वहां पर दीप संधू, शेरा, बलराज सिंह रंधावा और हरमहताब सिंह उर्फ फरीद शराब पी रहे थे। शेरा और हरमहताब सिंह में बहस हो गई। करीब तीन बजे अदम्य राठौर, आकांक्ष, करण और राजन वहां से सेक्टर-18 स्थित राजन की कोठी में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्ष ने साथियों को सेक्टर-9 में शेरा की जानकारी लेने को कहा। गाड़ी में सवार होकर आकांक्ष, अदम्य, करण और राजन सेक्टर-9 पहुंचे। आकांक्ष अभी कोठी की घंटी बजाने ही वाला था कि शेरा, हरमहताब सिंह, बलराज सिंह रंधावा कोठी से बाहर आए। यहां उनकी फिर से आकांक्ष से बहस हो गई। इसके बाद बलराज सिंह ने  बीएमडब्ल्यू से आकांक्ष को कुचल दिया। बाद में दोनों आरोपी फरार हो गए थे। अदम्य, राजन और शेरा ने आकांक्ष को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed