फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal Pradesh Congress State President Kuldeep Rathore Statement on Party Working

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौड़ का बड़ा दावा, 'नए साल में नए कलेवर में दिखेगी हिमाचल कांग्रेस'

Wed, 18 Dec 2019 10:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 18 Dec 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Congress State President Kuldeep Rathore Statement on Party Working
Kuldeep Rathore
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ ने कहा कि नए साल में हिमाचल कांग्रेस नए कलेवर में दिखाई देगी। जनवरी तक हिमाचल कांग्रेस के संगठन का पुनर्गठन हो जाएगा। नया संगठन प्रदेश के सभी नेताओं की सहमति से तैयार होगा, जिसमें पूर्णकालिक समर्पित व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पूरी तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी प्रयास रहेगा कि ‘गणेश परिक्रमा’ वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को संगठन से दूर रखा जाए। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने चंडीगढ़ में बातचीत के दौरान कहा कि संगठन के पुनर्गठन को लेकर आला नेताओं से बातचीत हो गई है और हाईकमान ने यह निर्देश दिया है कि जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं व नेताओं को काम करने का पूरा मौका दिया जाए।
विज्ञापन


उनके अनुसार पार्टी ऐसे लोगों को संगठन में जगह देना चाहती है, जो पार्टी के लिए पूरा समय निकालें, क्योंकि अभी संघर्ष का समय है और तीन साल पूरी तरह संघर्ष करना है। अभी कांग्रेस प्रदेश में विपक्ष की अपनी पूरी जिम्मेदारी भी निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए संगठन में ‘जोश’ व ‘होश’ दोनों दिखेगा

प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि पार्टी के नए संगठन में इस बार ‘जोश’ और ‘होश’ दोनों दिखाई देगा। यानी ऊर्जावान यूथ भी रहेगा और अनुभवी थिकटैंक भी पार्टी को मजबूती देंगे। उनके अनुसार संगठन के पुनर्गठन के बाद पार्टी का संगठनात्मक क्षेत्र भी अब पहले जैसा होगा।

कांग्रेस के लिहाज से अब संगठनात्मक क्षेत्र 17 जिलों से घटाकर 13 जिले और 84 ब्लाक से घटाकर 72 जिले कर दिया गया है। उनके अनुसार ज्यादा जिलों व ब्लाक की वजह से कोआर्डिनेशन में दिक्कत आ रही थी। ब्लाक स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं, जो अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नेताओं का पैनल तैयार करेंगे।

कांग्रेस में अब कोई बागी नहीं
 कुलदीप राठौड़ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अब कोई बागी नहीं है और न ही कोई बगावत। उनके अनुसार उन्होंने सभी नेताओं को मान-सम्मान देते हुए सभी को एकजुट करने का प्रयास किया है और प्रदेश के सभी नेता सम्मानीय हैं। इसलिए सूबे के सभी सीनियर नेताओं से राय मशविरे के बाद ही संगठन का पुनर्गठन का काम सिरे चढ़ाया जाएगा।

आरोप, हिमाचल को कर्ज में डुबो रही सरकार

प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल में मौजूदा सरकार सूबे को लगातार कर्ज में डुबो रही है। उनके अनुसार मात्र दो साल में ही सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का कर्ज काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर समिट पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार प्रदेश की जनता को ये भी बताए कि आखिरकार सही मायनों में प्रदेश में कितना निवेश आया है।

इस संदर्भ में उन्होंने सरकार से श्वेत पत्र भी जारी करने की मांग की है। राठौड़ ने कहा कि हिमाचल में इस वक्त कानून व्यवस्था गड़बड़ा चुकी है और युवा चिट्टे की गर्त में डूब रहा है। मगर सरकार इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश औद्योगिक विकास के मामले में लगातार पिछड़ रहा है और ब्यूरोक्रेसी भी सरकार पर पूरी तरह हावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed