फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal Pradesh CM and sports minister in Khali Academy

हिमाचल सीएम ने कहा- मंडी में अकादमी खोलें; खली ने कुछ यूं दिया जवाब

Mon, 05 Feb 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 05 Feb 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh CM and sports minister in Khali Academy
खली के एकेडमी में पहुंची हिमाचल प्रदेश के सीएम और खेल मंत्री
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ने द ग्रेट खली को मंडी में रेसलिंग अकादमी खोलने का न्योता दिया। इस पर खली बोले कि मंडी दूसरे नंबर पर है, पहले मैं शिमला या सोलन में अकादमी खोलूंगा। इसके लिए मेरी तैयारी चल रही है। हिमाचल के खेल मंत्री ने तत्काल खली के लिए सारे दरवाजे खोलते हुए कहा कि सरकार उनकी हर तरह की सहायता के लिए तैयार है।
विज्ञापन


दोनों नेता रविवार को जालंधर में आयोजित शहीद परिवार फंड समारोह में हिस्सा लेने के लिए खास तौर पर आए थे। इसके बाद वह कंगनीवाल स्थित खली की एकेडमी में गए। वहां पर द ग्रेट खली ने हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर को किरपाण व दोशाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान ठाकुर ने कहा कि खली हमारे हिमाचल के हैं। उनकी अकादमी देखने का काफी दिल कर रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने न्योता भी दे रखा था, जो अकादमी में चला आया। जयराम ठाकुर चंद मिनट ही अकादमी में रुके और यह कहकर चले गए कि दोबारा आने का मन करता रहेगा, जरूर खली को मिलने के लिए आ जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मुझे हेलिकाप्टर के जरिये जाना है और समय भी हो चुका है, वर्ना मुझे सड़क मार्ग से शिमला जाना पड़ेगा। इसलिए वे जल्दबाजी में निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal Pradesh CM and sports minister in Khali Academy
खली के एकेडमी में पहुंची हिमाचल प्रदेश के सीएम और खेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में रेसलिंग खेल को देंगे बढ़ावा : गोविंद सिंह 
खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा थी कि खली मंडी में पहली अकादमी खोलें। हम स्थान से लेकर सारी सुविधाएं देने के लिए तैयार हैं। इस पर तपाक से खली ने कहा कि मेरी इच्छा शिमला सोलन खोलने की है।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार खिलाड़ियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा और हिमाचल में रेसलिंग खेल को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें खली का पूरा सहयोग लिया जाएगा, ताकि हिमाचल विश्व पटल पर आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed