फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hightech ram leela: all ramayan only in 3 hours

हाईटेक रामलीला : बिना रुके तीन घंटे में पूरी की रामायण

Sat, 16 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
hightech ram leela: all ramayan only in 3 hours
हाईटेक रामलीला का मंचन - फोटो : amar ujala

राम नवमी के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को सेक्टर 47 रामलीला मैदान में लाइट एंड साउंड के जरिये हाईटेक रामलीला हुई। आयोजन राम उत्सव कमेटी तथा युवा संकल्प फाउंडेशन ने की ओर से किया गया। कार्यक्रम में 45 कलाकारों ने 50 फुट लंबे मंच पर बिना रुके एक साथ तीन घंटे में पूरी रामायण को लाइट एंड साउंड के साथ पेश किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व सांसद और एडिशनल सॉलिसीटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन और हरियाणा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक खेमका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल और संचालक राजिंदर बग्गा और निर्देशन राजेश चौहान तथा मंच संचालन प्रदीप ढल्ल ने किया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल ने कहा कि भगवान राम का जीवन हमें मर्यादा और माता पिता की आज्ञा का पालन करने की शिक्षा देता है। सहनशीलता और कर्तव्य बोध के साथ जीना ही भगवान राम की सच्ची उपासना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर आवि भसीन, राकेश शर्मा, सुखविंदर सुखी, जसजोत सिंह, रविंदर राघव, त्रिलोक सिंह, बूटा सिंह, रविंदर सूद, जरनैल सिंह, करण वासुदेव, देविंदर बिंद्रा, विजय बंसल, जेपी दत्ता, जेजे सिंह और अशोक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


सेक्टर-43 में भी बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक 
सेक्टर-43 के ग्राउंड में शुक्रवार को राघव आर्ट की ओर से लाइट एंड साउंड हाईटेक रामलीला का आयोजन किया गया। कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। बड़ी संख्या में लोग हाईटेक रामीला देखने पहुंचे। दो घंटे के अंदर पूरी रामायण का रामलीला में किया गया। डायरेक्टर पलक ग्रोवर ने बताया कि संजय कुमार ने राम, नरेश कुमार ने लक्ष्मण, अशोक चौधरी ने रावण, सन्नी संधु ने हनुमान, पंकज ने कैकेयी और सूर्पनखा, आशा सकलानी ने कौशल्या और सबरी, दीक्षा ने मंथरा और अहिल्या, प्रदीप शर्मा ने दशरथ और कुंभकर्ण, रुपिंदर जीत सिंह ने भरत और मेघनाद की भूमिका निभाई। बालाजी  और राजा ने कलाकारों का मेकअप किया। पलक ग्रोवर ने हाईटेक रामलीला का निर्देशन किया। जबकि लाइट सज्जा राघव ग्रोवर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed