फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Higher Education Department asked for list of newly started and closed courses.

Chandigarh News: उच्चतर शिक्षा विभाग ने मांगी नए शुरू किए और बंद पाठ्यक्रमों की सूची

Tue, 16 Apr 2024 07:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Higher Education Department asked for list of newly started and closed courses.
चंडीगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से 2023-24 के शैक्षणिक सत्र में शुरू किए नए पाठ्यक्रम और बंद किए कोर्सों की जानकारी मांग की है। विभाग ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर हिदायत दी है कि 30 अप्रैल तक मुख्यालय को जानकारी मुहैया करवाएं।
विज्ञापन

2023-24 के शैक्षणिक सत्र में कई कोर्सों में सीटें खाली रह गई थी और युवाओं की रूचि को देखते हुए कई नए कोर्स शुरू किए गए थे। अब आगामी माह में 2024-25 का शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। लिहाजा इससे पहले विभाग ने काॅलेजों से नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने, मौजूदा पाठ्यक्रमों के साथ बंद किए कोर्स और पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने व घटाने के बारे में जानकारी तलब की है। काॅलेजों की ओर से 30 अप्रैल तक जानकारी आने के बाद विभाग की ओर से समीक्षा की जाएगी। उसके बाद नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने, मौजूदा पाठ्यक्रमों को बंद करने और सीटें बढ़ाने व घटाने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन




रतिया काॅलेज के प्राचार्य को बनाया डीएचईओ

उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य को फतेहाबाद का जिला उच्च शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया है। उच्चतर शिक्षा महानिदेशक राजीव रतन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं कि रतिया महिला काॅलेज के प्राचार्य डॉ. प्रेम कुमार मेहता को तत्काल प्रभाव से डीएचईओ नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed