{"_id":"6799dea7bb98cbdcda05d414","slug":"highcourt-rejected-demand-to-cancel-amritsar-mayor-election-2025-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Highcourt: अमृतसर मेयर चुनाव को रद्द करने की मांग खारिज, HC ने कहा-इलेक्शन ट्रिब्यूनल के पास जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highcourt: अमृतसर मेयर चुनाव को रद्द करने की मांग खारिज, HC ने कहा-इलेक्शन ट्रिब्यूनल के पास जाएं
Wed, 29 Jan 2025 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:25 PM IST
सार
अमृतसर नगर निगम में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन मेयर की कुर्सी पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमा लिया था। 27 जनवरी को निगम की पहली मीटिंग में आप की ओर से जितेंद्र सिंह मोती भाटिया को शहर का नया मेयर घोषित कर दिया गया था। प्रियंका शर्मा सीनियर डिप्टी मेयर और अनिता डिप्टी मेयर बनाई गई थीं।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। इस याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिका मेंटेनेबल नहीं, आप इलेक्शन ट्रिब्यूनल के सामने चुनावी याचिका दाखिल कर सकते हैं।
कांग्रेस के विकास सोनी ने याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि सदन में उनकी पार्टी सबसे अधिक 40 सीटों पर जीती थी, बावजूद इसके सत्तारूढ़ पार्टी ने बिना कोई चुनाव करवाए ही मेयर का चयन कर लिया। इसके खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों ने आवाज भी उठाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
लिहाजा अब इस चुनाव को रद्द करते हुए नए सिरे से किसी रिटायर्ड जज की निगरानी में चुनाव करवाया जा रहा है। साथ ही 28 जनवरी को हुए चुनाव की वीडियोग्राफी करवाए जाने के हाईकोर्ट के आदेशों के तहत उस दिन का पूरा रिकॉर्ड हाईकोर्ट में पेश किए जाने के आदेश देने की मांग की गई थी।

Trending Videos
सबसे बड़ी पार्टी बनी थी कांग्रेस
अमृतसर नगर निगम की सोमवार को पहली मीटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से जितेंद्र सिंह मोती भाटिया को मेयर घोषित किया गया था। पार्षद प्रियंका शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर और अनिता को डिप्टी मेयर घोषित किया गया।इसके बाद कांग्रेस पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और धरना लगा दिया था। 36 दिन पहले हुए चुनाव में 40 सीट लेकर कांग्रेस पहले नंबर पर रही थी। पार्टी ने एक आजाद पार्षद को भी अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने आजाद पार्षदों के अलावा भाजपा के दो पार्षदों को अपने साथ लाकर 40 का आंकड़ा छू लिया था।