फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   highcourt news, cps joining, seven cps joining challange in highcourt, badal, punjab

पंजाब में 7 नए मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती

Thu, 28 Apr 2016 03:08 PM IST
सुरजीत सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़।
सुरजीत सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 28 Apr 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
highcourt news, cps joining, seven cps joining challange in highcourt, badal, punjab
court
पंजाब में सात मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) की नियुक्ति को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट से सरकार भंग करने की मांग की गई है। याचिका में कहा है कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं, शिक्षकों पर लाठियां बरस रही हैं और चहेतों को सीपीएस बनाकर लाभ पहुंचाते हुए सरकार लग्जरी किटी मना रही है।
विज्ञापन


एडवोकेट जगमोहन सिंह भट्टी ने यह याचिका दायर की है और अगले कुछ दिनों में इस पर सुनवाई संभव है। याचिका में कहा है कि संविधान के अनुसार 117 सीटों वाली पंजाब सभा में 13 से अधिक मंत्री नहीं हो सकते। तय मंत्रीमंडल का फार्मूला सभी राज्यों पर लागू होता है।
विज्ञापन


उधर एक संशोधन में मुख्य संसदीय सचिवों और संसदीय सचिवों को मंत्री समान रुतबा और सुविधाएं देने का प्रावधान पंजाब सरकार ने बनाया था। ऐसे में केवल  मंत्रीमंडल सदस्यों की संख्या तय संख्या से अधिक नहीं हो सकती, लेकिन सरकार ने पहले ही कई सीपीएस बना रखे हैं और अब नए सात सीपीएस शामिल करने के साथ इनकी संख्या 25 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा है कि सीपीएस को सुविधाएं देने में सरकार का खर्च होता है और सरकारी पैसा आम व्यक्ति का पैसा है। दायरे से बाहर जाकर सीपीएस बनाना सरकारी खजाने का दुरुपयोग है। दलील दी गई है कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने तय संख्या से अधिक मंत्रीमंडल बनाने को खारिज कर दिया था।

इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन सरकार ने एसएलपी वापस ले ली। अभी तक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर कोई रोक भी नहीं है, लेकिन पंजाब में पहले भी तय संख्या से सीपीएस बना दिए गए थे। हाईकोर्ट को याचिका में बताया है कि पहले बनाए सीपीएस की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी, जिस पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित है।


याचिका में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व सात सीपीएस गुरतेज सिंह घुनियाना, मनजीत सिंह मीयांविंड, दर्शन सिंह शिवालिक, गुरप्रताप सिंह वडाला, प्रगट सिंह, सुखजीत कौर साही और सीमा कुमारी को भी प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका में जहां सीपीएस की नियुक्ति रद्द करने और सुनवाई तक शपथ पर रोक की मांग की गई है, वहीं सरकार को भंग करने की मांग भी की गई है। आरोप है कि वित्तीय स्थिति की वजह से मौजूदा सरकार प्रदेश वासियों को सही राज नहीं दे सकी है, उधर चहेतों को एडजस्ट करने के लिए सरकारी खजाने पर बोझ डाला जा रहा है। इस याचिका पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed