फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   highcourt hearing at msg

MSG पर रोक से फिलहाल हाईकोर्ट का इंकार

Tue, 27 Jan 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Jan 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
highcourt hearing at msg

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी की रिलीज पर फिल्हाल रोक नहीं लगेगी। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सेंसर बोर्ड से सर्टिफकेट की कॉपी मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी।

विज्ञापन


यह याचिका कलगीधर सेवक जत्था की ओर से हाईकोर्ट में दायर की गई थी। याचिका में फिल्म को पंजाब की तरह हरियाणा व चंडीगढ़ में प्रतिबंधित करने की गुजारिश की गई है।
विज्ञापन

याचिका के अनुसार फिल्म में गुरमीत राम रहीम को ईश्वर के दूत के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। याची का मुख्य आपत्ति आपराधिक छवि वाले व्यक्ति को मैसेंजर ऑफ गॉड के तौर पर प्रस्तुत करने पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलगीधर सेवक जत्था ने दलील दी थी

highcourt hearing at msg

मामले में याचिका दाखिल करते हुए कलगीधर सेवक जत्था ने दलील दी थी कि गुरमीत राम रहीम पर हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर आरोप हैं। ऐसी छवि के व्यक्ति को ईश्वर के दूत के रूप में पेश करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

राम रहीम के खिलाफ कई मामले अदालतों में हैं और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी संतों को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई जांच भी चल रही है।

ऐसी सूरत में ऐसे व्यक्ति को फिल्म के जरिए मसीहा के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है। ऐसा करना लोगों की भावनाओं को सीधे तौर पर आहत करना है। इन आधार पर याचिकादाता ने अपील की कि इस प्रकार धार्मिक भावनाओं को आहत होने से बचाने के लिए इस फिल्म पर रोक लगाई जाए।

फिल्म 13 फरवरी को रिलीज

highcourt hearing at msg

डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिह इंसा की फिल्म मैसेंजर आफ गॉड(एमएसजी) की रिलीज तारीख तय हो गई है। फिल्म 13 फरवरी को पीवीआर और सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड प्रदर्शित होगी।

रिलीज तारीख की घोषणा खुद राम रहीम ने अपने अनुयायियो को सत्संग के दौरान दी। सिरसा डेरा में रविवार को सत्संग देर रात तक चला। गौर हो कि सिरसा डेरे में रविवार को राम रहीम के गुरु शाह सतनाम जी महाराज का जन्मदिहाड़ा मनाया गया था।

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डेरा संगत को ये खुशखबरी राम रहीम ने दी। उन्होंने अपने अनुयायियों को बताया कि एमएसजी देश के सभी थियेटरों में एक साथ चार भाषाओ में रिलीज होगी। इसे प्रदर्शित करने का सेंसर बोर्ड से जल्द ही सर्टिफिकेट मिल जायेगा।

MSG पार्ट 2 भी जल्द: राम रहीम

highcourt hearing at msg

डेरा मुखी राम रहीम ने सत्संग में ये भी बताया कि उनकी दूसरी फिल्म का निर्माण 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और बाकी भी जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि एमएसजी समाज को एक नई दिशा देने का काम करेगी। यह फिल्म पूरी तरह से सामाजिक है जिसे हर वर्ग के लोग अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे।

उन्होंने कहा कि एमएसजी का विरोध करने वाले कहते हैं कि संत को फिल्मो में अभिनय करना शोभा नहीं देता। उन्होने कहा कि अगर उनको बालीवुड से किसी देशभक्ति वाली या सामाजिक सरोकार वाली फिल्म में काम करने का ऑफर मिला तो वे जरूर काम करेंगे।

गौरतलब है कि पंजाब में फिल्म MSG की रिलीज पर बैन लगा हुआ है। हालांकि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ये उम्मीद जरूर दिलाई है कि फिल्म से रोक कभी भी हटाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed