फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   highalert in punjab after Two suspected militants held in Punjab

पंजाब को दहलाने की हो रही थी प्लानिंग, एके-47 की बरामदगी के बाद अलर्ट

Mon, 22 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 22 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
highalert in punjab after Two suspected militants held in Punjab
पंजाब को दहलाने की थी साजिश - फोटो : Demo Photo
पंजाब के अजनाला से गिरफ्तार आतंकी और उनसे बरामद भारी पैमाने में हथियारों ने पुलिस की नींद तो उड़ा दी थी, अब मामले में जो खुलासा हुआ है, उससे खुफिया एजेसियों के पैरों तले जमीन निकल गई है। पंजाब को दहलाने की योजना बनाने वाले दो आतंकवादियों 40 वर्षीय मान सिंह निवासी समराला श्री हरिगोबिंदपुर और 28 वर्षीय शेर सिंह निवासी करतारपुर को अजनाला की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


यहां से पुलिस ने उन्हें पांच दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों आतंकवादियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस उनके सहयोगियों तक पहुंचने की कोशिश के तहत छापामारी कर रही है। दोनों आतंकवादियों से पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पंजाब में किन बड़ी घटनाओं की योजना उनकी थी और उनके निशाने पर कौन-कौन थे। जांच अधिकारी इंसपेक्टर विक्रम सिंह कहते हैं कि मामले में हाईकमान के हाथों में जांच की सारी कमान है। वहीं से दिशा निर्देश के बाद पुलिस हर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सीमा पार से अजनाला सेक्टर में आए थे बरामद हथियार

highalert in punjab after Two suspected militants held in Punjab
पकड़े गए हथियारों के साथ बीएसएफ अधिकारी - फोटो : file photo
रविवार को बीएसएफ व पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में दोनों आतंकवादियों को एके-47, पांच हैड ग्रेनेड, पांच पिस्टल और विभिन्न हथियारों के साथ 450 कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। यह हथियार सीमा पार से अजनाला सेक्टर में आए थे, जिसे लेने के लिए दोनों आतंकवादी पहुंचे थे, जहां खुफिया रिपोर्ट के सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस ने संभावना जताई है कि दोनों आतंकी जहां पाक के संपर्क में रहे हैं, वहीं कई अन्य मुल्कों के साथ उनके तार जुड़े हैं। दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद से जहां पाक से लगते सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं अलग-अलग टीमें दोनों आतंकियों के संपर्क खंगाल रही हैं। दोनों आतंकियों से अब तक पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि खुलासों की रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed