{"_id":"5f9492518ebc3e74f325d2e6","slug":"high-speed-car-collided-with-five-vehicles-parked-on-the-road-chandigarh-news-pkl3920447179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : तेज रफ्तार कार ने पांच गाड़ियों को मारी टक्कर, कई पलटी, एक चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : तेज रफ्तार कार ने पांच गाड़ियों को मारी टक्कर, कई पलटी, एक चालक गंभीर
Sun, 25 Oct 2020 02:15 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़ा क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दड़वा में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी पांच गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कई गाड़ियां पलट गईं। इनमें से एक कार चालक दड़वा निवासी राजपाल बुरी तरह से घायल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को जीएमसीएच- 32 पहुंचाया, जहां उसका पैर फैक्चर और हालत गंभीर है। दड़वा चौकी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है। दड़वा रेलवे स्टेशन के पास मुख्य सड़क के किनारे ओमनी, टेंपो, इनोवा, मारुती-800 समेत अन्य गाड़ियां खड़ी थीं। तभी रेलवे लाइट प्वाइंट से दड़वा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि सभी गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें से कई गाड़ियां पलट गईं।
विज्ञापन
इस घटना में कार चालक राजपाल बुरी तरह जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसे फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसीएच- 32 पहुंचाया गया। इस दौरान लोगों का आरोप था कि कार चालक ने शराब के नशे धुत होकर जोरदार टक्कर मारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक घायल राजपाल का बयान नहीं हो सका है।
विज्ञापन