{"_id":"5df3f1ff8ebc3e87b6798152","slug":"high-speed-audi-hits-an-auto-from-behind-two-people-died-chandigarh-news-pkl3598800200","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ऑडी ने पीछे से ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ऑडी ने पीछे से ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-20/21 की डिवाइडिंग रोड पर शुक्रवार दोपहर सवारी लेकर जा रहे एक ऑटो ने सड़क पर पेड़ की टहनी गिरी देखकर अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑडी ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों को सेक्टर 32 अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने ऑटो में टक्कर मारने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
मृतकों की पहचान दड़वा गांव निवासी सुनील कुमार (28) और गोवा निवासी बसंत (73) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार बसंत अपनी बेटी से मिलने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेक्टर-19 कार चालक सेक्टर-50 निवासी व्यवसायी शिवराज सिंह (34) को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दे दी है।
पुलिस ने बताया कि बसंत गोवा से चंडीगढ़ आए हुए थे। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सेक्टर-43 बस स्टैंड के लिये उन्होंने ऑटो लिया। ऑटो चालक सुनील कुमार रेलवे स्टेशन से जैसे ही सेक्टर 20/21 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे, वहां अचानक तेज हवा के कारण पेड़ की टहनी टूटकर ऑटो के सामने गिर गई। सुनील ने भी तत्काल ऑटो के ब्रेक लगा दिए। इतने में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑडी ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को ऑटो से निकाला। उसके बाद सेक्टर-32 के अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद ऑटो चालक सुनील को मृत घोषित कर दिया जबकि बसंत की इलाज के दौरान कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
वहीं सेक्टर-15/16 की लाइट पॉइंट पर साइकिल से जा रहे बुजुर्ग दंपति को एक तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान डड्डूमाजरा निवासी श्यामपति (65) के रूप में हुई है। वहीं बुजुर्ग को काफी चोट आई है। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से भाग निकला। सेक्टर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार श्यामपति अपने पति के साथ घर जा रही थी।