{"_id":"40bdef22650a2917eba65c32997fd402","slug":"high-secutiry-number-plate-of-ab-series-on-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के वाहन चालक इस खबर को जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के वाहन चालक इस खबर को जरूर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Jan 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से सीएच-01-एबी सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इस सीरीज की नई नंबर प्लेट लगवाने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा। एक फरवरी के बाद चालान काटे जाएंगे।
आरएलए अधिकारियों ने एबी सीरीज के सभी वाहन चालकों को अपने क्षेत्र अनुसार कार्यालय में एचएसआरपी लगवाने के लिए सादे कागज पर आवेदन करने को कहा है।
इसमें उन्हें वाहन का चेसिस नंबर, इंजन नंबर, मेक, मॉडल लिखना होगा। इंश्योरेंस और आरसी की कॉपी भी आवेदन के साथ लगानी होगी।
एचएसआरपी सेक्टर-17 स्थित आरएलए, सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (साउथ) और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसडीएम (ईस्ट) कार्यालय में लगाई जा रही हैं। जिन चौपहिया वाहनों पर एचएसआरपी नहीं होगी, उनका तीन हजार और दोपहिया वाहन चालकों का दो हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन