{"_id":"624df9021ba0651906296548","slug":"high-performance-center-started-in-clta-will-get-better-training-chandigarh-news-pkl4468757115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएलटीए में हाई परफारमेंस सेंटर की शुरुआत, मिलेगी बेहतर ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएलटीए में हाई परफारमेंस सेंटर की शुरुआत, मिलेगी बेहतर ट्रेनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। स्पेन के प्रोफेशनल कोच मार्को सेरूका की देखरेख में युवा टेनिस खिलाड़ियों को तराशने का काम चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए) सेक्टर-10 में शुरू हुआ। यहां पर उच्च स्तरीय ट्रेनिंग के लिए हाई परफारमेंस सेंटर की शुरुआत हुई है। पिछले साल सीएलटीए और स्पेन की टेनिस एसोसिएशन में एमओयू साइन हुआ था। इसके तहत मार्को चार साल तक शहर में रहते हुए टेनिस की संभावनाएं तराशेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन ने उन्हें सीएलटीए का तकनीकी डॉयरेक्टर नियुक्त किया है।
कोच मार्को सेरूका ने बताया कि अभी कुल 12 टेनिस खिलाड़ियों के साथ अभ्यास शुरू किया गया है। इनमें दो राजस्थान के हैं और बाकी 10 खिलाड़ी शहर से हैं। ट्रेनिंग के लिए रोजाना दो सेेशन रखे गए हैं। इसमें सुबह और शाम टेनिस के अभ्यास के लिए सेशन रखा गया है। वहीं, फिटनेस के लिए एक अलग से सेशन रखा गया है। उन्होंनेेे बताया कि अब खिलाड़ियों को अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
टैलेंट की कमी नहीं, बस तराशने की जरूरत
कोच ने कहा कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। टेनिस का बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर भी मौजूद है। अब जरूरत है उनके टैलेंट को तराशने की। इसके लिए प्रोफेशनल कोचों को होना जरूरी है। जो खिलाड़ियों को टेनिस का बेसिक स्टार्ट समझाते हुए उनकी ट्रेनिंग की शुरुआत कर सकें। इनके अनुसार एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी बनने के लिए 6-8 वर्ष की उम्र में टेनिस सीखना शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
जीत का सपना देखना जरूरी
कोच के अनुसार टेनिस खिलाड़ी को हमेशा जीत का सपना देखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। जीत का मुख्य लक्ष्य बनाकर टेनिस कोर्ट पर उतरना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जितने प्रोफेशनल टेनिस टूर्नामेंट होंगे उतना ही टेनिस खिलाड़ी को फायदा मिलेगा। टूर्नामेंट में खेलते हुए खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन का पता चलता है।