{"_id":"5dfd075b8ebc3e87b3689543","slug":"high-liquor-and-cash-stolen-from-kothi-of-high-court-lawyer-chandigarh-news-pkl360597687","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के वकील की कोठी से महंगी शराब और कैश चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के वकील की कोठी से महंगी शराब और कैश चोरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-8 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील की कोठी से अज्ञात चोर महंगी शराब की बोतलें और छह सौ रुपये कैश उड़ा कर ले गए। वारदात के समय कोठी में कोई नहीं था। पता लगने पर चोरी की सूचना पुलिस को दी र्गई। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हाईकोर्ट के वकील मंजिल सूद ने बताया कि वह सेक्टर-8 में कोठी नंबर-1235 में रहते हैं। वह 12 दिसंबर को किसी काम से होशियारपुर गए हुए थे। बीते वीरवार को जब वह घर वापस लौटे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखी महंगी शराब की बोतलें, कुछ कीमती सामान और छह सौ रुपये कैश गायब था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 380 और 457 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस अब कोठी के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
सेक्टर-30 में घर से ज्वैलरी और कैश चोरी, केस दर्ज
उधर, पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-30 निवासी जयकवार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बीती 13 दिसंबर को पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। वापस घर लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अंदर चेक किया तो बेड से तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की लॉकेट, दस तोले की पाजेब, 4600 नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था। शिकायत के आधार पर इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।