{"_id":"5d8a53678ebc3e01830a1522","slug":"high-level-committees-formed-by-captain-amarinder-singh-for-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनावः कैप्टन ने बनाई आक्रामक रणनीति, कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटियां गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनावः कैप्टन ने बनाई आक्रामक रणनीति, कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटियां गठित
Wed, 25 Sep 2019 12:46 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को उन्होंने आक्रामक रणनीति बनाते हुए 3-4 कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में चुनाव प्रचार के लिए उच्च स्तरीय कमेटियों का गठन किया। कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए ये मंत्री व्यक्तिगत तौर पर प्रचार अभियान की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन
इन मंत्रियों को 16-18 विधायक और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लगभग दो दर्जन सीनियर पदाधिकारी भी सहयोग देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की जोरदार जीत के लिए मजबूत प्रचार का मंच तैयार कर दिया है। पंजाब की चारों विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को मतदान होगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने निवास पर तीन कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री दाखा और जलालाबाद में कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा 30 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के मौके पर उनके साथ रहेंगे। उसी दिन बाकी जगह कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के मौके पर पार्टी की प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी और कई सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। चारों प्रत्याशियों को उनके प्रचार अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कैप्टन ने उन्हें अकाली दल और आम आदमी पार्टी के दुष्प्रचार का जोरदार जवाब देने की बात कही।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्हें कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता के बीच मजबूती से रखने को कहा। कैप्टन ने उन्हें यह भी सलाह दी कि वह अपने प्रचार अभियान के दौरान रक्षात्मक तरीका ना अपनाते हुए विरोधियों को आक्रामक जवाब दें। उल्लेखनीय है कि पंजाब की चारों सीटों के लिए अभी तक केवल कांग्रेस ने ही अपने सभी उम्मीदवार घोषित किए हैं।