फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court stopped recruitment process of Sanitary Inspectors in Haryana

Highcourt: हरियाणा सरकार को फिर झटका, सैनेटरी इंस्पेक्टर की भर्ती पर रोक, अगली सुनवाई पर देना होगा जवाब

Wed, 21 Feb 2024 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 12:08 PM IST
सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सैनेटरी इंस्पेक्टर के 50 पदों के लिए आवेदन मांगा था। विज्ञापन के अनुसार इन पदों के लिए अनिवार्य योग्यता सैनेटरी में डिप्लोमा की थी। भर्ती के दौरान याचिकाकर्ता को पता चला कि आयोग इस भर्ती में सिविल इंजीनियरिंग वालों के आवेदन पर भी विचार कर रही है।

विज्ञापन
High Court stopped recruitment process of Sanitary Inspectors in Haryana
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार व कर्मचारी चयन आयोग को बड़ा झटका देते हुए सैनेटरी इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार को अगली सुनवाई पर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए कैथल निवासी जितेंद्र कुमार ने एडवोकेट राजेश हुड्डा के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सैनेटरी इंस्पेक्टर के 50 पदों के लिए आवेदन मांगा था। विज्ञापन के अनुसार इन पदों के लिए अनिवार्य योग्यता सैनेटरी में डिप्लोमा की थी। भर्ती के दौरान याचिकाकर्ता को पता चला कि आयोग इस भर्ती में सिविल इंजीनियरिंग वालों के आवेदन पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन


याची ने कहा कि बिना डिप्लोमा के सिविल इंजीनियर डिग्री धारकों को इस पद के लिए योग्य नहीं माना जा सकता। साथ ही कहा कि विज्ञापन जारी होने के बाद योग्यता मानकों में परिवर्तन नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट के नोटिस के जवाब में आयोग ने बताया कि जिन लोगों ने सैनेटरी में ब्रिज कोर्स कट ऑफ से पहले किया है उनके आवेदन पर विचार किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने इसपर अब भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है और याचिकाकर्ता की आपत्तियों को लेकर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed