फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court reprimands the petitioner on his appeal for intervention from the United Nations

किसान संगठनों के दिल्ली कूच का मामला : संयुक्त राष्ट्र से दखल की अपील पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

Fri, 16 Feb 2024 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
High Court reprimands the petitioner on his appeal for intervention from the United Nations
-किसानों व सरकार के बीच बैठक के परिणाम सहित स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश
विज्ञापन

-हरियाणा सरकार ने दी प्रदर्शनकारियों के पास हथियार होने की दलील, झड़प में पुलिसवालों के घायल होने की दी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। किसानों के दिल्ली की ओर कूच के मामले में संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर दखल देने की मांग पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि क्या आप इस मामले को यूनाइटेड नेशन ले जाना चाहते हैं, आप यदि ऐसा करेंगे तो हम कैसे इस पर सुनवाई करें। हाईकोर्ट ने किसानों व सरकार के बीच होने वाली बैठक के परिणाम के साथ मंगलवार को केंद्र, हरियाणा व पंजाब सरकार को रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।

वीरवार को सुनवाई आरंभ होते ही एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने हाईकोर्ट को सूचित किया कि केंद्रीय मंत्रियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच फिर से एक बैठक तय की गई है। इस बैठक से मामले का हल निकलने की काफी हद तक उम्मीद है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि कोई आदेश जारी करने से पहले इस बैठक के परिणाम की प्रतीक्षा की जानी चाहिए। ऐसे में हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई मंगलवार को तय कर दी है। सभी प्रतिवादियों को उस दिन हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट के साथ हाजिर रहने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण समझौते का आह्वान किया था और केंद्र सरकार ने भी कोर्ट में कहा था कि वह किसानों से बातचीत के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट, संसद घेराव की जताई संभावना

हरियाणा सरकार ने बताया कि उन्हें इनपुट मिले हैं कि प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ उपद्रवी भी मौजूद हैं जो हथियारों से लैस हैं। सरकार ने झड़प में पुलिसवालों के घायल होने की भी जानकारी दी और कहा कि यदि इन्हें दिल्ली की ओर जाने दिया गया तो यह दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाल कर प्रदेश में व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं। सरकार को यह जानकारी भी मिली है कि आंदोलन की आड़ में किसान संसद का घेराव कर सकते हैं। ऐसे में किसानों को सरहद पर रोका गया है। यमुनानगर, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, झज्जर, पंचकूला व करनाल में किसानों के प्रदर्शन के लिए स्थान तय कर दिया गया है। सरकार ने बताया कि पिछली बार आंदोलन के दौरान 294 एफआईआर दर्ज की गईं थीं।


पंजाब सरकार का हलफनामा- संकट से निपटने के लिए तीन एसएसपी व 30 दंगारोधी टीमें तैयार

पंजाब सरकार ने हलफनामा दायर कर बताया कि कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार के संकट से निपटने के लिए तीन एसएसपी व 30 दंगा रोधी टीमें तैयार की गई हैं। इसके साथ ही 1760 पुलिसकर्मी शंभू बैरियर पर, 1364 संगरूर में तो वहीं 1068 बठिंडा में तैनात किए गए हैं। वाटर कैनन, दंगा रोधी वाहन, एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहनों की भी तैनाती की गई है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है और चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed