फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court reprimanded DGP and chief secretary for civic elections

हाईकोर्ट ने लगाई फटकार: एसएसपी की मौजूदगी में फाड़ दिया नामांकन, क्या सरकार संविधान और कानून से ऊपर

Fri, 20 Dec 2024 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 09:24 AM IST
सार

हाईकोर्ट में पटियाला चुनाव को लेकर अवमानना याचिका दाखिल की गई थी। कोर्ट को बताया गया कि चुनाव के लिए नामांकन भरने से याची को रोक दिया गया और कागज फाड़ दिए गए।

विज्ञापन
High Court reprimanded DGP and chief secretary for civic elections
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला में नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया के दौरान एसएसपी की मौजूदगी में विपक्ष के लोगों के नामांकन पत्र फाड़ने के मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव व डीजीपी को जमकर फटकर लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि एसएसपी की मौजूदगी में ऐसा हुआ, दुर्भाग्यपूर्ण है, क्या सरकार संविधान और कानून से भी ऊपर है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में पटियाला चुनाव को लेकर अवमानना याचिका दाखिल की गई थी। कोर्ट को बताया गया कि चुनाव के लिए नामांकन भरने से याची को रोक दिया गया और कागज फाड़ दिए गए। कोर्ट में इसका वीडियो भी पेश किया गया, जहां एसएसपी मौजूद दिखे। इस पर पंजाब के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को हाईकोर्ट ने तलब कर लिया। 
विज्ञापन


दोपहर दो बजे दोनों अधिकारी वीसी के जरिये हाईकोर्ट में पेश हुए। हाइकोर्ट ने डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी से पूछा कि आपने वीडियो देखे हैं, जिसमें धक्केशाही साफ नजर आ रही है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अभी देखे हैं और उस पर कार्रवाई की जा रही है। हाईकोर्ट ने पूछा कि कब तक कार्रवाई होगी, दोनों ने कहा जल्द से जल्द।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर चुनाव करवाने की जरूरत क्या है

हाईकोर्ट ने कहा कि एसएसपी की मौजूदगी में ये सब हुआ है, कार्रवाई क्या की गई है। चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि जांच की जा रही है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर ऐसे ही होना है तो चुनाव करवाने की क्या जरूरत है। 

चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि वे अधिकारियों की भूमिका की जांच करेंगे। हाईकोर्ट ने कहा कि कैसे पुलिस अधिकारियों के सामने नॉमिनेशन फाड़े गए, इतनी धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। चीफ सेक्रेटरी ने कहा जिस अधिकारी की भूमिका सामने आई उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

हाईकोर्ट ने कहा कि लोगों को चुनाव लड़ने ही नहीं दिया जा रहा, यह सीधे तौर पर लोकतंत्र के खिलाफ है, अगर ऐसे ही चलेगा तो चुनाव पर रोक लगाई जा सकती है। पंचायत चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था, संविधान सबसे ऊपर है। जब लोगों को चुनाव में भाग ही नहीं लेने दिया जा रहा तो लोकतंत्र कैसे रहेगा। 

इस दौरान पंजाब के एडवोकेट जनरल को वीडियो दिखाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि देखो क्या हो रहा है, बाघा पुराना और धर्मकोट में भी विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को नामांकन भरने नहीं दिया गया। एजी ने कहा कि सभी मामलों में कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी और पुलिस की मौजूदगी में ऐसा हो रहा है तो बड़े ही दुर्भाग्य की बात है, क्या सरकार संविधान ओर कानून से भी ऊपर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed