फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court order arrest of Congress candidate from Samalkha Dharam Singh Chhokkar

Haryana: समालखा के कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोक्कर को HC का झटका, सरेंडर न किया तो होगी गिरफ्तारी

Tue, 01 Oct 2024 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 01:24 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोक्कर और उनके बेटों पर धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
High Court order arrest of Congress candidate from Samalkha Dharam Singh Chhokkar
धर्म सिंह छोक्कर - फोटो : फाइल

विस्तार

 पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार धर्म सिंह छौक्कर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने छौक्कर को चेतावनी दी है कि वह 2 अक्टूबर तक सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। एजी बीआर महाजन ने बताया कि मंगलवार को हाईकोर्ट में ट्रायल कोर्ट का रिकाॅर्ड पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ईडी व हरियाणा पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि आप सब मिले हुए हैं। आखिर क्यों गैर जमानती वारंट के बावजूद अभी तक छौक्कर को गिरफ्तार नहीं किया गया। हाईकोर्ट इस मामले में वीरवार को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय कोई कार्रवाई करने में विफल रहा है। छाैक्कर आपराधिक मामला दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी के डर के बिना चुनाव लड़ रहा है और निर्वाचन क्षेत्र में खुलेआम घूम रहा है। धर्म सिंह और उनके बेटों पर धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि पुलिस और ईडी छौक्कर के साथ मिलकर अदालतों को गुमराह कर रहे हैं। याचिका में आरोप लगाया गया कि ईडी और राज्य सरकार आरोपी विधायक को उनके राजनीतिक रसूख के कारण अनुचित लाभ दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed