{"_id":"602a78688ebc3ee95a7786d0","slug":"high-court-issues-notice-to-punjab-govt-and-dgp-in-murder-case-of-advocate-and-his-junior-in-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में वकील और जूनियर के हत्या मामले में पंजाब सरकार और डीजीपी को हाईकोर्ट का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में वकील और जूनियर के हत्या मामले में पंजाब सरकार और डीजीपी को हाईकोर्ट का नोटिस
Mon, 15 Feb 2021 07:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : amar ujala
गत वर्ष दिवाली की रात नामी वकील भगवंत किशोर गुप्ता व उनकी जूनियर गीतू खुल्लर की हुई हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, डीजीपी और होशियारपुर के एसएसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही आठ मार्च तक पुलिस को जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
भगवंत किशोर गुप्ता के बेटे सुमनेंद्र गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए पुलिस की जांच पर अविश्वास जताते हुए इस मामले की सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने की मांग की है। साथ ही अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की भी याचिका में मांग की है। याची ने हाईकोर्ट को बताया कि इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता उनके पिता की जूनियर सिया का पति आशीष सिंह है।
विज्ञापन
उसने अपने साथियों के साथ मिलकर याची के पिता और उनकी जूनियर की हत्या की है। बाद में इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए दोनों शवों को कार में रख आग लगा दी। याची ने कहा कि पुलिस लगातार मामले को रफा दफा करने का प्रयास करती रही लेकिन आखिरकार उन्हें सिया के पति आशीष व बुलंदशहर निवासी दो अन्य दोस्तों सुनील व राहुल के खिलाफ हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।
विज्ञापन
अभी तक पुलिस न तो मुख्य आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर पाई है और न ही अपराध में इस्तेमाल वाहनों का जब्त किया है। याची ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी बताया कि अब तक दोनों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पेश नहीं की गई। पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए इस मामले की सीबीआई या अन्य किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच की मांग की गई है।