फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High court dismiss bail application of rape accused

Chandigarh: दुष्कर्म के आरोपी की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- DNA रिपोर्ट पक्ष में होने से याची निर्दोष नहीं

Sat, 22 Jun 2024 01:54 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 22 Jun 2024 01:54 PM IST
सार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि पीड़िता के अंग से लिए सैंपल का आरोपी से डीएनए मिलान न होना उसे निर्दोष साबित नहीं करता है।

विज्ञापन
High court dismiss bail application of rape accused
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि पीड़िता के अंग से लिए सैंपल का आरोपी से डीएनए मिलान न होना उसे निर्दोष साबित नहीं करता है। पुलिस की तरफ क्लोजर रिपोर्ट तैयार करने को भी हाईकोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है, पुलिस क्लोजर रिपोर्ट कैसे दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में फाजिल्का निवासी 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका सुनवाई के लिए पहुंची थी। 37 वर्षीय याचिकाकर्ता पर पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह उसे घसीट कर खेतों में ले गया और एक फार्म हाउस में यौन उत्पीड़न किया। बयान के आधार पर याची के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, घर में जबरन घुसने और पॉक्सो की धारा 4 (यौन उत्पीड़न) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


याची ने कहा कि डीएनए विश्लेषण के लिए किशोरी के गुप्तांग से स्वैब लिए गए थे। डीएनए रिपोर्ट के मिलान न होने के आधार पर एसएचओ ने क्लोजर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि जांच एजेंसी नाबालिग के यौन शोषण के मामले में जांच के स्तर पर कैसे क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। यह क्लोजर रिपोर्ट पॉक्सो एक्ट के प्रावधान के खिलाफ है। इन नमूनों व अन्य सबूतों पर अभी ट्रायल कोर्ट को सुनवाई करनी है। केवल डीएनए जांच रिपोर्ट याचिकाकर्ता के पक्ष में होने के आधार पर, वह गिरफ्तारी से पहले अग्रिम जमानत का हकदार नहीं है। याची पीड़िता का पड़ोसी है, दोनों की आयु के बीच बहुत अधिक फर्क है और पीड़िता के बीच कोई पिछली दुश्मनी नहीं है। पीड़िता ने अपने बयान में पूरी कहानी स्पष्ट की है और ऐसे में याची जमानत का हकदार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed