फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court blow to traders

हाईकोर्ट ने तय की व्यापारियों की कन्वर्जन फीस

Sat, 01 Feb 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Feb 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
High Court blow to traders
चंडीगढ़ में औद्योगिक साइटों के कामर्शियल गतिविधियों में उपयोग में लाने के लिए कन्वर्जन फीस 29 हजार 713 रुपये प्रति स्क्वायर फुट ही होगी।
विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यापारियों को झटका देते हुए चंडीगढ़ प्रशासन की उस एलपीए को स्वीकार कर लिया है जो सिंगल बेंच के आदेशों के खिलाफ दाखिल हुई थी।

जस्टिस एसके मित्तल एवं जस्टिस अमोल रत्न सिंह पर आधारित खंडपीठ ने मामले पर फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन की अपील को स्वीकार करते हुए अन्य याचिकाओं को रद्द कर दिया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने सिंगल बेंच के 7 अप्रैल 2011 को जारी आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सिंगल बेंच ने अपने आदेशों में कहा था कि नोटिफिकेशन जारी होने के तीन सालों को कैलकुलेट करना जरूरी है, जिससे एक्सटेंशन पीरियड दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल बेंच ने कहा था कि कनवर्जन फीस तीन सालों के बीच होने वाले ऑक्शन की अवधि के  जरिए कैलकुलेट की जानी जरूरी है।

सिंगल बेंच ने उन याचिकाओं पर अपने आदेश जारी किए थे जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा अतिरिक्त कनवर्जन फीस वसूलने के निर्देश जारी करने को चुनौती दी थी।

यह है मामला :
चंडीगढ़ प्रशासन ने इंडस्ट्रियल एरिया के फेस 1 और फेस 11 में 2005 की स्कीम के तहत कनवर्जन फीस 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 29713 रुपये निर्धारित की थी।

चंडीगढ़ प्रशासन के इस फैसले को औद्योगिक एरिया में कामर्शियल गतिविधियों शुरू करने वाले व्यापारियों ने चुनौती दी थी। सिंगल बेंच ने इस मामले में व्यापारियों के हित में फैसला सुनाया था, जिसे बाद में चंडीगढ़ प्रशासन ने एलपीए के जरिए हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed