फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court asked punjab govt on election of municipal councils and committees of Punjab

हाईकोर्ट का पंजाब सरकार से सवाल: SC की रोक नहीं तो क्यों नहीं करवा रहे म्यूनिसिपल काउंसिल व कमेटी के चुनाव

Fri, 26 Jul 2024 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 02:46 PM IST
सार

संविधान के अनुसार म्युनिसिपल काउंसिल के चुनाव उसकी अवधि खत्म होने से पहले आयोजित करना जरूरी होता है लेकिन सरकार ने अभी तक इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।  

विज्ञापन
High Court asked punjab govt on election of municipal councils and committees of Punjab
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की 42 म्यूनिसिपल काउंसिल व कमेटी का कार्यकाल पूरा होने के महीनों बीत जाने के बाद भी चुनाव न करवाने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पूछा है कि जब सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिका में कोई अंतरिम आदेश नहीं है तो आखिर सरकार चुनाव क्यों नहीं करवा रही है। हाईकोर्ट ने अब पंजाब सरकार को 5 अगस्त तक चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मलेरकोटला निवासी बेअंत सिंह ने जनहित याचिका दाखिल कर हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब की 42 म्युनिसिपल काउंसिल व कमेटी का चुनाव उनका कार्यकाल पूरा होने के कई माह बीत जाने के बावजूद नहीं करवाया जा रहा है। चुनाव न होने के कारण इन क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। अधिकतर म्युनिसिपल काउंसिल का कार्यकाल दिसंबर 2022 में पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


संविधान के अनुसार म्युनिसिपल काउंसिल के चुनाव उसकी अवधि खत्म होने से पहले आयोजित करना जरूरी होता है लेकिन सरकार ने अभी तक इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। एक अगस्त 2023 को स्थानीय निकाय विभाग ने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी और एक नवम्बर को चुनाव तय किया था। इस सब के बावजूद आज तक चुनाव आयोजित नहीं किए गए हैं। याची ने चुनाव आयोजित करने के लिए सरकार को कानूनी नोटिस भी भेजा था लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर अब याची को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट से याची ने मांग की है कि सरकार को चुनाव करवाने के निर्देश जारी किया जाए। पंजाब सरकार ने सुनवाई के दौरान बताया कि उनकी एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट ने पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट ने कोई अंतरिम आदेश जारी किया है, इस पर जवाब न में मिला। हाईकोर्ट ने कहा कि जब कोई रोक नहीं है तो आखिर क्यों चुनाव नहीं कराए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed