फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High alert in Haryana regarding ayodhya case

अयोध्या मामले को लेकर हरियाणा-चंडीगढ़ में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग

Sat, 09 Nov 2019 01:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
High alert in Haryana regarding ayodhya case
haryana police

हरियाणा सरकार ने शनिवार सुबह अयोध्या मामले में आने वाले फैसले को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। हर संवेदनशील इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि पूरे प्रदेश में संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी स्थान पर स्थिति बिगड़ने नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन


संवेदनशील इलाकों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग होगी। सुबह से ही स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए दिए हैं। खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग नहीं होने देने के लिए गृह विभाग ने पुलिस को असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सभी धर्मों के गुरुओं ने भी अपने स्तर पर बैठकें की हैं ताकि माहौल न बिगड़े। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने सभी पुलिस आयुक्तों और एसपी को कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सामाजिक सौहार्द खराब करने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट 
अयोध्या मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शहर की अलग-अलग थाना पुलिस ने अपने-अपने एरिया में गश्त बढ़ा दी है। इसके अलावा पुलिस रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। वहां पर यात्रियों के सामान चेक करने के अलावा संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। 

पंचकूला से लगते बार्डर एरिया हाउसिंग बोर्ड, मौलीजागरां, आईटी पार्क, मनीमाजरा समेत अलग एरिया में पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। वहीं मोहाली के एरिया से लगते बार्डर पर भी पुलिस मुस्तैद हो गई है। वहां से गुजरने वाले वाहनों समेत अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ में पुलिस जुट गई है। 

इसके अलावा पुलिस ने शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों पर भी खास नजर बनाए हुए है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि थाना पुलिस को अपने-अपने एरिया में पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर रखी है।

अन्य पुलिस विंग भी अलर्ट 
फैसला आने से पहले पुलिस अलर्ट पर है। इसके अलावा सीआईडी, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में नजर बनाए हुए है। किसी भी तरीके की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर रखी है। वहीं चीता स्कवायड, पीसीआर देर रात तक एरिया में गश्त करते नजर आए।  

आज फैसला आने को लेकर चंडीगढ़ में अलर्ट कर दिया गया है। शहर की सभी थाना पुलिस को अपने-अपने एरिया में गश्त बढ़ाने को कहा गया है। इसके अलावा पुलिस संवेदनशील एरिया में भी नजर बनाए हुए है। -चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी  

अपराधियों की नहीं खैर, पुलिस ने एक माह में दबोचे 1076

हरियाणा में गठबंधन की नई सरकार में अपराधियों की खैर नहीं है। पुलिस ने अपराधियों को दबोचने के लिए कमर कस ली है। नई सरकार के अस्तित्व में आने से पहले पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बीते एक महीने में 1,076 उद्घोषित अपराधियों (पीओ), बेल जंपरों और कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान 15 अक्टूबर 2019 तक चलाया गया। 

नई सरकार में पुलिस कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नए सिरे से रणनीति को अंजाम देने में जुटी हुई है। सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपराधियों के सफाए के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। चूंकि, विधानसभा चुनाव के दौरान अपराध बड़ा मुद्दा रहा।  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि 15 सितंबर से शुरू हुए अभियान के दौरान 464 पीओ, 573 बेल जंपर्स और 39 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

 विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से सुनिश्चित करवाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने लूट, चोरी, स्नैचिंग और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 249 अवैध पिस्तौल, 6 रिवाल्वर, 5 बंदूकें, 248 कारतूस, 8 चाकू और एक तलवार भी जब्त की है। 

डीजीपी मनोज यादव की रणनीति बिल्कुल स्पष्ट है कि किसी भी तरह के अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश से अपराध के सफाए को लेकर पुलिस और जोरशोर से जुटेगी। विर्क ने बताया कि जिला फरीदाबाद में सर्वाधिक 71 पीओ, गुरूग्राम मे 49 और सोनीपत में 44 पीओ को गिरफ्तार किया गया है। 

फरीदाबाद जिले से सर्वाधिक 54 बेल जंपर्स, अंबाला से 48 व करनाल से 47 बेल जंपर्स काबू किए गए हैं। जिला अंबाला से 11 और हिसार से 10 कुख्यात अपराधियों को दबोचा गया है। डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों पर शिकंजा कसने के अलावा अन्य कुख्यात और मोस्टवांटेड अपराधियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed