{"_id":"841688522c00d3cc963806e5db1bc902","slug":"high-alert-in-haryana-due-to-heavy-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Mar 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर में शनिवार को फिर बारिश से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। हिसार, कुरूक्षेत्र, रेवाड़ी, जींद, भिवानी सहित अधिकतर जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
रेवाड़ी और नारनौंद सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने के भी समाचार हैं। हिसार मंडल में दोपहर बाद मौसम एकाएक पलटा और तेज हवा के साथ बरसात होने लगी। बादल गहराने से दिन में भी रात का दृश्य बन गया और वाहन चालकों को हैडलाइट जलाकर चलना पड़ा। प्रदेश में बरसात का दौर शुक्रवार रात से ही शुरू हो गया था। सुबह अधिकतर जिलों में बादलवाही रही और फुहारें गिरने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए लोग ऊनी कपड़े और शॉल ओढ़कर सड़कों पर निकले। फतेहाबाद जिले में स्थित ढाणी भोजराज और सिरसा जिले के तिलोकेवाला गांव में बिजली गिरने से नुकसान का समाचार है।
विज्ञापन
बेमौसम की बारिश से प्रदेश के सभी अंचलों में गेहूं, जौ, सरसों की फसल में जबर्दस्त नुकसान की आशंका है। भिवानी में पौने घंटे तक झमाझम बारिश से शहर में जगह-जगह पानी भर गया। कुरूक्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश हुई। झज्जर, पानीपत, रोहतक, सिरसा, कैथल सहित कई जिलों में हल्की बारिश के समाचार हैं।