{"_id":"662016717cc8315c2902bb6d","slug":"heroin-recovered-from-the-person-who-helped-in-the-escape-of-gangster-tinu-involved-in-sidhu-moosewala-murder-case-chandigarh-news-c-74-1-spkl1022-104120-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर टीनू को भगाने में मदद करने वाले से हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर टीनू को भगाने में मदद करने वाले से हेरोइन बरामद
Thu, 18 Apr 2024 12:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ की टीम ने नशा तस्कर की निशानदेही पर किया गिरफ्तार, दोनों से 760 ग्राम हेरोइन बरामद
आरोपियों से पूछताछ में जुटी एसटीएफ की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर टीनू हरियाणा को मानसा पुलिस की कस्टडी से भगाने में मदद करने वाले आरोपी को एसटीएफ की टीम ने नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने आरोपी गांव महमूदपुरा के रहने वाले राजिंदर सिंह गोरा को उसके साथी न्यू शिमलापुरी निवासी नीरज कुमार की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 760 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसटीएफ की टीम ने दोनों के खिलाफ मोहाली के एसटीएफ थाना में नशा तस्करी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि आरोपी नीरज कुमार काफी समय से हेरोइन तस्करी का कारोबार करता है। वह इस समय भी घर के पास किसी को हेरोइन की खेप देने के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही एटीएफ की टीम ने आरोपी को उसके घर के पास से ही स्कूटी पर जाते समय गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद हुई पूछताछ में पता चला कि आरोपी राजिंदर सिंह गोरा के साथ मिल हेरोइन तस्करी करता है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 760 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नीरज के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है और पुलिस ने एक कलंदरा भी दर्ज कर रखा है। आरोपी करीब तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। गोरा से हुई पूछताछ में पता चला कि वह करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आया है। उसके खिलाफ भी पहले नशा तस्करी का मामला दर्ज है। वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहे गैंगस्टर टीनू हरियाणा को भी पुलिस कस्टडी में भगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाकर किन लोगों को आगे सप्लाई करते थे।