फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hero Asian Championship Trophy 2023 reaches Chandigarh

Chandigarh News: हीरो एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 पहुंची चंडीगढ़

Fri, 14 Jul 2023 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Hero Asian Championship Trophy 2023 reaches Chandigarh
चंडीगढ़। भारत को पहली बार एशियाई चैंपियनशिप ट्राॅफी 2023 की मेजबानी मिली है। इसके मुकाबले 3 से 12 अगस्त तक चेन्नई के तमिलनाडु में खेले जाने हैं। हीरो एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी को देश के अलग-अलग कोनों में ले जाया जा रहा है। वीरवार को यह ट्राॅफी सेक्टर-17 के एक निजी होटल में पहुंची। इसका हॉकी चंडीगढ़ के प्रधान करण गिल्होत्रा, सचिव अनिल वोहरा समेत ओलंपियन गगन अजीत सिंह व अन्य ने स्वागत किया। इस दौरान चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर जूनियर नेशनल हॉकी की रजत पदक विजेता चंडीगढ़ की टीम मौजूद रही, जिसे सम्मानित भी किया गया।खेल और खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात
विज्ञापन

प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि भारत को एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी मिलना हॉकी और इस खेल से जुड़े लोगों के लिए गर्व की बात है। इन दिनों इस ट्रॉफी को देश के अलग-अलग शहरों में ले जाया जा रहा है। यह ट्रॉफी जहां भी जाएगी, वहां के लोग हॉकी के खेल के प्रति प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि हाॅकी ही देश का एकमात्र खेल है, जिसने ओलंपिक में देश को आठ पदक दिलाए हैं। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी मैदान पर उतरता है, वह अलग-अलग धर्मों को छोड़कर केवल एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर आता है। भारत सरकार खिलाड़ियों की डाइट और फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रही है। खेलो इंडिया के जरिए पूरे देश से युवा प्रतिभाएं निखर कर सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

बॉक्स्
इन खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
नेशनल जूनियर हॉकी चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता चंडीगढ़ हॉकी टीम के विक्रमजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, परमवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रभजोत, अमृतपाल, अजयराज, अंकुश, रमन, सुमित, प्रभजोत सिंह, हरवंतप्रीत, राजिंदर सिंह, रमनप्रीत सिंह, तरणजोत सिंह, दीपक कुमार, खुशप्रीत सिंह, परमवीर के साथ टीम के कोच गुरमिंदर सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed