फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hero advanture sports starts at mohali on 27 november

मोहाली में 27 से हीरो एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा

Thu, 26 Nov 2015 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 26 Nov 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
hero advanture sports starts at mohali on 27 november

एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। मोहाली में 7वें हीरो ओ एंड ए की ओर से 27 से 29 नवंबर तक एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


युवाओं के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स में कौशल और क्षमता दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। इस इवेंट के लिए खास ट्रैक तैयार किया गया है। जिस पर दो वाहन एक साथ आसानी से दौड़ सकेंगे।
विज्ञापन


पहली बार इतने बड़े स्तर पर एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जा रहा है। इवेंट में तीन कैटेगरी रखी गई हैं, जिसमें ऑटोक्रास, मोटाक्रास और ऑफ रोड चैलेंज लोगों को रोमांचित करेंगे। कार्यक्रम में जाने माने पंजाबी अभिनेता करतार चीमा और रेड डी हिमालयन के सातवें एडीशन के विजेता राणा प्रताप भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


7वें हीरो ओ एंड ए के सीईओ गुरप्रीत औलख ने बताया कि अभी तक 130 एंट्री मिल चुकी है। इवेंट में 140 एंट्री को ही शामिल किया जाएगा। पूरे इवेंट में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए मोहाली के फोर्टिज हेल्थकेयर की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता मोहाली स्थित गमाडा के ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। पिछले काफी दिनों से प्रतियोगिता के लिए तैयारियों पूरे जोरों से चल रही हैं। प्रतियोगिता में काफी संख्या में महिला कैंडीडेट भी हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed