फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage furniture was auctioned in New York again, could not stop the auction

न्यूयार्क में फिर नीलाम हुआ हेरिटेज फर्नीचर, नहीं रुक सकी नीलामी

Fri, 16 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Heritage furniture was auctioned in New York again, could not stop the auction
Le Corbusier, Pierre Jeanneret, heritage furniture chandigarh

यूटी का बेशकीमती हेरिटेज फर्नीचर एक बार फिर न्यूयॉर्क में नीलाम हो गया। पहले से जानकारी होने के बावजूद इस नीलाम को रोका नहीं जा सका। इस बार न्यूयार्क की इस ऑक्शन में हाईकोर्ट पब्लिक बेंच और स्क्वेयर टेबल करीब 46 लाख 92 हजार रुपये में नीलाम हुई। 

विज्ञापन


यह दोनों ही फर्नीचर आइटम चंडीगढ़ के निर्माता आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए के कजिन पियरे जेनरे ने डिजाइन की थी। पब्लिक बेंच लगभग 35 लाख 36 हजार रुपये में बिका तो स्क्वेयर टेबल 11 लाख 56 हजार रुपये में बेची गई। 
विज्ञापन


हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी के खिलाफ आवाज उठाने वाले एडवोकेट अजय जग्गा ने चिट्ठी लिखकर केंद्रीय संस्कृति मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. महेश शर्मा और इसी मंत्रालय के सचिव नरेंद्र कुमार सिन्हा को इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से सूचना देने के बाद भी नहीं रुक सकी नीलामी

Heritage furniture was auctioned in New York again, could not stop the auction
हेरिटेज फर्नीचर

साथ ही एडवोकेट जग्गा ने एंटी करप्शन ब्यूरो सीबीआई चंडीगढ़ के एसपी को भी इसकी शिकायत भेजी है। इससे पहले फ्रांस में 11 अक्तूबर को भी चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर नीलाम हुआ था। वहीं दिसंबर माह में भी ओपन हेड मॉन्यूमेंट के प्रतीक विदेशों में नीलाम हुए। 

बार-बार शिकायत के बाद भी हेरिटेज फर्नीचर की खुलेआम नीलामी हो रही है। इस नीलामी की जानकारी एडवोकेट जग्गा ने पहले ही चिट्ठी लिखकर प्रशासन को दे दी थी। प्रशासन की सभी बड़ी बिल्डिंग में हेरिटेज फर्नीचर मौजूद हैं। 

पीयू, पैक जैसे शिक्षण संस्थानों में भी यह फर्नीचर है। ऐसी सभी जगह यह फर्नीचर इस्तेमाल भी हो रहा है और स्टोर में भी पड़ा है। कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। चोर लगातार फर्नीचर चुराने की ताक में रहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि जिस फर्नीचर को यहां कचरा समझ कर स्टोर रूम में फेंक दिया जाता है उसी की विदेशों में पहुंचकर करोड़ों की बोली लग जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed