{"_id":"5fc11ccc8ebc3e9bf00e1e8c","slug":"heritage-furniture-theft-case-court-sent-accused-usha-and-naresh-mittal-to-jail-chandigarh-news-pkl3953551129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज फर्नीचर चोरी प्रकरण : अदालत ने आरोपी ऊषा और नरेश मित्तल को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरिटेज फर्नीचर चोरी प्रकरण : अदालत ने आरोपी ऊषा और नरेश मित्तल को भेजा जेल
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी से हेरिटेज कुर्सियां चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपी महिला ऊषा उर्फ स्वीटी और कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करने वाले नरेश मित्तल को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपी तीन-तीन दिन के पुलिस रिमांड पर थे। वहीं, बढ़ई सरफराज से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। वह सात दिन के रिमांड पर है।
केस जुड़े अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस टीम राजधानी लखनऊ समेत यूपी के अलग-अलग जगहों में दबिश देने पहुंची है। दावा है कि अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों ने पूछताछ में दिल्ली, मुंबई समेत अन्य कई राज्यों के व्यापारियों के नाम उगले थे, जोकि चोरी के फर्नीचर की मरम्मत करने के बाद उसे आगे बेचते थे।
गौरतलब है कि पीयू के मनोविज्ञान विभाग के अधीक्षक मंजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि सेमिनार हॉल भूमि तल से 36 हेरिटेज कुर्सियां जबकि दूसरे तल से 10 कुर्सियां चोरी हुई हैं। इसके अलावा सुपरिंटेंडेंट ऑफिस से दो कुर्सियां गायब हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-25 से बढ़ई सरफराज को गिरफ्तार कर 20 कुर्सियां बरामद की थीं, जिन्हें उसने धनास के जंगल एरिया में छुपाकर रखा था।
विज्ञापन
सरफराज से पूछताछ में धनास में कबाड़ी का दुकान चलाने वाले नरेश मित्तल और सेक्टर-25 निवासी महिला ऊषा उर्फ स्वीटी के नाम का खुलासा हुआ था। इसके बाद टीम ने उक्त दोनों आरोपियों को सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर तीन तीन दिन का रिमांड हासिल किया था। क्राइम ब्रांच टीम ने अब तक तीनों आरोपियों से कुल 35 हेरिटेज कुर्सियां बरामद कर चुकी है।