{"_id":"6468452d2133475ecd09f265","slug":"heritage-cannon-stolen-from-gate-of-punjab-armed-police-mess-in-chandigarh-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस की हैरिटेज तोप चोरी: चंडीगढ़ में आर्म्ड पुलिस मैस के बाहर लगी थी, 300 किलो है वजन; नहीं था CCTV","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस की हैरिटेज तोप चोरी: चंडीगढ़ में आर्म्ड पुलिस मैस के बाहर लगी थी, 300 किलो है वजन; नहीं था CCTV
Sat, 20 May 2023 10:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 May 2023 10:21 AM IST
सार
चोरी हुई हैरिटेज तोप पंजाब आर्म्ड पुलिस की काफी अहम धरोहर थी। इसे लगभग डेढ़ वर्ष पहले 82 बटालियन के स्टोर रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। जिसके बाद एक बार फिर इसे लोगों के सामने प्रदर्शन के लिए रखा गया था।
विज्ञापन
पंजाब आर्म्ड पुलिस मैस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर 1 स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस के 82 बटालियन की जीओ मैस के गेट से करीब 3 फीट लंबी और 300 किलो के करीब भारी हैरिटेज तोप चोरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह तोप आजादी से पहले की है और इसे प्रदर्शन के लिए गेट के पास रखा गया था। यह तोप यहां पर लगभग एक दशक से है। चोरी के इस मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर तोप और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि यह तोप काफी भारी है और इसे कोई एक व्यक्ति चुराकर नहीं ले जा सकता। इसमें संभवतः 4 से 5 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई गई है। चोरी की यह घटना बीते 5 और 6 मई की रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक तोप के चोरी होने की जानकारी लगभग 15 दिन पहले सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को लगी थी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत 82 बटालियन के कमांडेंट बलविंदर सिंह को दी जो पीपीएस अफसर हैं। जानकारी के मुताबिक यह हैरिटेज तोप पंजाब आर्म्ड पुलिस की काफी अहम धरोहर थी। इसे लगभग डेढ़ वर्ष पहले 82 बटालियन के स्टोर रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। जिसके बाद एक बार फिर इसे लोगों के सामने प्रदर्शन के लिए रखा गया था।
विज्ञापन
जिस जगह यह तोप रखी गई थी वहां पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं था। ऐसे में पुलिस के लिए आरोपियों को तलाशना मुश्किल बना हुआ है। पीपीएस अफसर कमांडेंट बलविंदर सिंह की शिकायत पर थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।