फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Helpline Number for Jammu Flood Victims Enquiry

बाढ़ पीड़ितों की जानकारी के लिए ये नंबर मिलाएं

Sun, 14 Sep 2014 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Sep 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
Helpline Number for Jammu Flood Victims Enquiry

मैक्स इंडिया फाउंडेशन की ओर से श्रीनगर के बाढ़ पीड़ितों के लिए जरूरी दवाएं भेजी गई हैं। शनिवार को मैक्स इंडिया फाउंडेशन के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर मोहिनी दलजीत सिंह ने दवाओं से भरे डिब्बे कमांड हास्पिटल के मेजर जनरल राजवीर सिंह को सौंपा।

विज्ञापन


दवाओं के डिब्बे में बायोडीपाइन, एजी, सिपलाक्स, एंटीबायोटिक्स, एंटी इन लेमेट्री दवाएं, दर्द निवारक व एंटी डायरिया टैबलेट्स और सिरप शामिल है। ये दवाओं की पहली खेप है और अगले सप्ताह एमआईएफ दिल्ली में सेना के माध्यम से दवाओं की दूसरी खेप दी जाएगी।
विज्ञापन


0172-2642045 पर कर सकते हैं फोन
श्रीनगर से सुरक्षित बचाकर चंडीगढ़ लाए गए लोगों से संबंधित जानकारी के लिए एयरफोर्स की 12वीं विंग ने शनिवार को एक हेल्पलाइन नंबर 0172-2642045 जारी किया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर कॉल कर अपने परिचितों के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावितों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का एयरफोर्स का अभियान छठे दिन भी जारी रहा। अब तक 1267 लोगों को चंडीगढ़ के रिलीफ कैंप में पहुंचाया जा चुका है। इनमें 31 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इनमें मुख्य रूप से यूके, जर्मनी, कनाडा, रूस, नेपाल, इंडोनेशिया, जकार्ता और मलेशिया के लोग शामिल हैं।


एयरफोर्स को पंजाब सरकार से अब तक राहत सामग्री से भरे पांच ट्रक मिल चुके हैं। डेराबस्सी के डीसी की ओर से 4800 बोतलें पानी दान की गई हैं। तेरह सितंबर को 186 पैसेंजर को एयरक्राफ्ट का विमान एन-32 लोगों को लेकर आया था। एयरफोर्स से उतरने के बाद पैसेंजर को बस अड्डे और रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed