{"_id":"13b6386efb621846a77a04a917d120a2","slug":"helpline-number-by-gmch-32-for-mentally-disturb-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंटली डिस्टर्ब रहते हैं तो ये नंबर घुमाएं, इलाज पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंटली डिस्टर्ब रहते हैं तो ये नंबर घुमाएं, इलाज पाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरोगियों के लिए जीएमसीएच-32 के मनोचिकित्सा विभाग ने दो हेल्पलाइन नंबर-0172- 2660078, 2660178 लांच किए। ये नंबर 24 घंटे चालू रहेंगे। इन पर कॉल कर मनोरोगी इलाज से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन नंबरों पर विभाग ने ट्रेंड काउंसलर नियुक्त किए हैं। साथ ही नर्स व एक सोशल वर्कर को भी नियुक्त किया है। ताकि अस्पताल में मरीज के आने पर उसकी कार्ड बनाने व अन्य बातों पर मदद की जा सके।
विज्ञापन
मनोचिकित्सक विभाग के एचओडी डॉ. बीएस चवन ने बताया है कि आज मनोरोगी के इलाज में काफी बड़ा गेप है। रिसर्च बताती हैं कि सिर्फ दस प्रतिशत मरीज ही इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
मरीजों को लगता है कि अगर वे इलाज कराने जाएंगे तो लोग उन्हें पागल समझने लगेंगे। इन बातों को ध्यान में रखते हुए दोनों हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं।
उनका कहना है कि पहले ये नंबर मनीमाजरा के अस्पताल से ऑपरेट होते थे। लेकिन पिछले साल एडमिनिस्ट्रेशन ने फैसला लिया कि इन्हें जीएमसीएच-32 की ओर से ऑपरेट कराया जाए।
ऐसे मददगार साबित होंगे नंबर
डॉ. चवन के मुताबिक अगर कोई मरीज इन नंबरों पर काल करता है तो पहले उसकी मदद काउंसलर करेंगे। अगर काउंसलर को महसूस होगा कि मरीज को डॉक्टर की जरूरत है तो काउंसलर डॉक्टर से मरीज की बात कराने की कोशिश करेगा। अगर जरूरत पड़ी तो मरीज को अस्पताल में बुलाया जाएगा। नर्स व सोशल वर्कर मरीज की कार्ड बनाने में मदद करेंगे।
ये लोग कर सकते हैं कॉल
डॉ. बीएस चवन ने बताया है कि कई बार लोग डिप्रेशन से पीड़ित होते हैं। लेकिन इसके बावजूद मनोचिकित्सक को नहीं दिखाते। अगर कोई भी मरीज तनाव महसूस करता है तो इस नंबर पर काल कर सकता है। इसके अलावा जिनमें चिड़चिड़ापन, झल्लाहट या अन्य कोई भी समस्या हो तो वह हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं।