{"_id":"66927eb72734cfabf8043627","slug":"help-centers-started-in-all-districts-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-467160-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सभी जिलों में सहायता केंद्र शुरू, कर्मचारी बताएगा किस ब्रांच में होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सभी जिलों में सहायता केंद्र शुरू, कर्मचारी बताएगा किस ब्रांच में होगा काम
विज्ञापन
-लोगों को काम करवाने में होगी आसानी, किस ब्रांच में होगा काम, केंद्र पर बैठक कर्मी देगा जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के बाद सभी जिलों में मुख्यमंत्री सहायता केंद्र शुरू कर दिए गए हैं। इन सहायता केंद्रों के जरिये डीसी ऑफिस में आने वाले लोगों को अपना काम करवाना आसान होे जाएगा। केंद्र पर बैठा कर्मी लोगों को गाइड करेगा कि उनका काम ब्रांच से संबंधित है, ताकि लोगों को अपने काम करवाने के लिए अलग-अलग ब्रांचों में धक्के न खाने पड़े। इन केंद्रों पर बैठने व पानी की सुविधा प्रदान की गई है और सीएम ऑफिस की तरफ से खुद इन सहायता केंद्रों के कामकाज की मॉनीटरिंग की जाएगी।
बता दें कि 17 जून को बैठक में सीएम मान ने सभी डीसी को निर्देश दिए थे कि वह अपने यहां एक सहायता केंद्र खोले, ताकि उनके ऑफिस में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यहां आने वाले किसी भी तरह की शिकायत का अगर संबंधित प्रशासनिक अधिकारी के स्तर पर हल किया सकेगा तो वह शिकायत तीन दिन के अंदर विभाग के सचिव व सीएम ऑफिस पहुंच जाएगी, ताकि वह अपने स्तर पर उनका निवारण कर सकें। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर भी तैयार गया है, जहां पर संबंधित प्रशासनिक सचिव व डीसी सभी तरह की शिकायतों का स्टेटस चेक कर सकेंगे।