{"_id":"4c1d097a597355517d775a2135bdb092","slug":"heirless-car-outside-kalka-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन के बाहर दो महीने से खड़ी कार, अता-पता लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन के बाहर दो महीने से खड़ी कार, अता-पता लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Sat, 03 Oct 2015 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका रेलवे स्टेशन के बाहर एक कार करीब दो माह से खड़ी है। इस दिल्ली नंबर की कार के न तो मालिक का पता है न ही इसे यहां लगाने वाले का। कार एकदम रेलवे स्टेशन के एंट्री के पास खड़ी की गई है। सफेद रंग की ओपट्रा कार नंबर डीएल 3 सीएई 1854 स्टेशन के बाहर दो माह से खड़ी है।
विज्ञापन
ठेकेदार के पास इस गाड़ी को पार्किंग में लगाने का कोई नहीं रिकॉर्ड है। इस बारे में ठेकेदार ने बताया कि ये कार नो पार्किंग एरिया में खड़ी है। जो हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। ऐसे में लोग विभिन्न अटकलें लगा रहे हैं। कुछ का कहना है कि कहीं यह गाड़ी किसी संदिग्ध मामले में संलिप्त न हो।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पार्किंग ठेकेदार के पर्ची काटने वाले कारिंदे ने बताया कि एक व्यक्ति 3 अगस्त को यह कार जल्दबाजी में खड़ी कर यह कहकर चला गया कि वह शताब्दी में जा रहा है और वह पर्ची आकर कटा देगा। वहीं पार्किंग ठेकेदार राशीद खान ने बताया कि उस दिन वह किसी शोक सभा में गांव गया था। उसकी अनुपस्थिति में जीजा पार्किंग की देखरेख कर रहा था।
विज्ञापन
उसने बताया कि इस कार में कुल तीन लोग थे। जिसमें एक पुरुष, एक महिला और एक सरदार था। जो गाड़ी खड़ी करने के बाद यह बोलकर चला गया कि शताब्दी का समय हो गया है। उन्होंने अपना कर्मचारी भेजा तो उस व्यक्ति ने कहा कि कार वहां खड़ी है। दिल्ली से आकर पार्किंग की पर्ची कटा दूंगा। लेकिन वह कार लेने नहीं आया। इस बारे में अधिकारियों ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। पार्किंग ठेकेदार ने यह भी बताया कि दो हफ्ते बाद उन्होंने इस बारे में जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दे दी थी।
नो पार्किंग जोन में एक कार खड़ी होने की जानकारी मिली है। लेकिन लिखित में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। वह दिल्ली में मुलाजिम को भेजकर इसके मालिक व नंबर की जांच कराएंगे।
- अवतार सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी, कालका
मामले की जानकारी मिलने के बाद ठेकेदर को हिदायत दी थी कि लिखित में एसएस व जीआरपी के नाम शिकायत दे लेकिन कोई शिकायत नहीं दी।
- नरेंद्र, इंस्पेक्टर आरपीएफ
मामला संज्ञान में आ गया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
- दिनेश कुमार, डीआरएम अंबाला