{"_id":"5d428b4b8ebc3e6d206de8b4","slug":"heavy-rainfall-in-ludhiana-of-punjab-water-enters-in-houses-and-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में चार घंटे में 36.8 एमएम बरसात से जलमग्न हो गया शहर, गलियों और घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में चार घंटे में 36.8 एमएम बरसात से जलमग्न हो गया शहर, गलियों और घरों में घुसा पानी
Thu, 01 Aug 2019 04:57 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 01 Aug 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसा बारिश का पानी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में वीरवार सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक हुई 36.8 एमएम बरसात ने निगम की पोल खोलकर रख दी। बरसात से सड़कों पर दो से तीन फुट तक पानी जमा हो गया। वहीं बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है।
मौसम विभाग ने पहले से भारी बरसात का अलर्ट जारी कर रखा था, इसके बावजूद निगम अफसर अपने बंद दफ्तरों में बैठकर तैयारी करते रहे। बरसात के कारण जैसे हालात खराब दिखे तब मेयर, कमिश्नर और पार्षद शहर का जायजा लेने के लिए निकले।
वीरवार को चार घंटे में बरसे 36.8 एमएम पानी ने पूरे शहर को अस्त व्यस्त कर दिया। पॉश एरिया से लेकर लो लाइन एरिया पानी में डूब गए। लोगों की परेशानी को देखते मेयर और विधायक शहर का हाल जानने के लिए निकले। वे जहां गए, लोगों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा बदतर हालात बुड्ढा दरिया के आसपास दिखे क्योंकि बुड्ढा दरिया पर बनी पुलियों में गंदगी फंसने से कारण पानी का बहाव रुक गया था। अगर कुछ देर बरसात और होती, तो बुड्ढा दरिया साथ लगते एरिया को अपनी चपेट में ले सकता था।