फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   heavy rain will come in chandigarh, chandigarh weather, weather forecast, chandigarh

ध्यान दें! चंडीगढ़ में 27 से 30 जून तक भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 24 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 24 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
heavy rain will come in chandigarh, chandigarh weather, weather forecast, chandigarh
weather alert in uttarakhand - फोटो : concept photo
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 27 से 30 जून तक चंडीगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


करीब 80 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है। इसी दौरान शहर में मानसून की दस्तक भी हो सकती है।
 
इस समय जो स्थितियां बन रही हैं, वे मानसून के लिए पूरी तरह से अनुकूल हैं। अगले तीन से चार दिन के भीतर मानसून चंडीगढ़ में आ जाएगा। आमतौर पर चंडीगढ़ में मानसून 29 जून या उसके बाद ही पहुंचता है, लेकिन इस बार 27 या 28 जून को आ सकता है। 25 जून यानी शनिवार को कुछ इलाकों में बारिश की बौछारें गिर सकती हैं।

पिछले दो दिन से शहर में एक भी बूंद नहीं गिरी है। इससे दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। इसी तरह से रात का तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन


रविवार से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भी मानसून आ चुका है। अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की बारी है। मानसून के पक्ष में सभी संभावनाएं सकारात्मक हैं और उम्मीद है कि अगले तीन से चार दिन में मानसून आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed