फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain in many areas in the morning, only drizzle in many places... temperature dropped

Chandigarh News: सुबह कई इलाकों में जोरदार बारिश, कई जगह सिर्फ बूंदाबांदी... गिरा पारा

Tue, 03 Sep 2024 07:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in many areas in the morning, only drizzle in many places... temperature dropped
चंडीगढ़। शहर के कई इलाकों में सोमवार सुबह जोरदार बारिश हुई और कुछ इलाकों में सिर्फ बूंदाबांदी। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई। अगस्त महीने में बारिश अच्छी हुई है और चंडीगढ़ मौसम केंद्र का अनुमान है कि सितंबर में भी सामान्य से अधिक बारिश होगी। मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, जिसका असर एक-दो दिन में दिखने लगेगा। शहर में मानसून जुलाई में काफी कमजोर रहा लेकिन अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। अगस्त में छोटे-छोटे स्पेल में कई दिन अच्छी बारिश हुई है। सितंबर में भी छोटो-छोटे स्पेल में बारिश का पूर्वानुमान है। इस बार शहर में लगातार बारिश देखने को नहीं मिली है। सोमवार को सुबह साढ़े 5 बजे के करीब मौसम केंद्र ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसके बाद सुबह 7 बजे के करीब कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई लेकिन ज्यादातर इलाकों में बारिश 20 मिनट तक ही टिकी। सेक्टर-9 की तरफ ज्यादा बारिश नहीं हुई, जबकि दक्षिणी सेक्टरों में ज्यादा बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को कुल 3.6 एमएम पानी बरसा। अब आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। हालांकि लगातार होने वाली बारिश की संभावना कम है। चंडीगढ़ में 1 जून से लेकर अब तक 616 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि यह अभी भी 14 फीसदी कम है। आज भी छा सकते हैं हल्के बादल : चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मंगलवार को मौसम पूरे दिन साफ रहेगा और धूप निकलेगी। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed