फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain alert in Punjab Chandigarh weather news

Chandigarh Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, अगस्त के पहले हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Thu, 31 Jul 2025 12:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 31 Jul 2025 12:10 PM IST
सार

Weather News: अगस्त की शुरुआत में पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी। 

विज्ञापन
Heavy rain alert in Punjab Chandigarh weather news
बारिश - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

जुलाई का आज आखिरी दिन है। जुलाई महीने में पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में सामान्य बारिश हुई है। बीते दो तीन दिन से पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश हो रही है। पंजाब के कई जिलों में तो भारी बारिश से फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में भी मानसून सक्रिय है। 

विज्ञापन


अगस्त माह की शुरुआत में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार तीन अगस्त से पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं चंडीगढ़ में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को चंडीगढ़ में दिनभर बादल डेरा जमाए हुए थे। रात को शहर और आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे में 39.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में शहर में भारी बरसात हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पंजाब में तीन अगस्त से तीन दिनों के लिए कई जगह पर भारी बारिश पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। बुधवार को पंजाब में कई जगह पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ी। तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन फिलहाल यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक 35.1 डिग्री का पारा अबोहर का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 23.5 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। रोपड़ में 6.5 एमएम, एसबीएस नगर में 4.0, पठानकोट में 1.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई।


अमृतसर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, लुधियाना का 30.5 डिग्री, पटियाला का 31.7 डिग्री, पठानकोट का 30.8 डिग्री, बठिंडा का 29.5 डिग्री, गुरदासपुर का 31.5 डिग्री, फिरोजपुर का 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.3 डिग्री, लुधियाना का 26.4 डिग्री, पटियाला का 26.6 डिग्री, पठानकोट का 24.0 डिग्री, फरीदकोट का 25.5 डिग्री, फाजिल्का का 27.9 डिग्री, फिरोजपुर का 26.0 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed