फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain alert in Chandigarh and Punjab weather news

Weather Alert: चंडीगढ़ और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान की भी चेतावनी, खुल सकते हैं सुखना के फ्लड गेट

Thu, 10 Jul 2025 07:10 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 10 Jul 2025 07:10 AM IST
सार

चंडीगढ़ और पंजाब में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बारिश के सात तेज आंधी चलने का भी पूर्वानुमान जताया है। चंडीगढ़ में तेज बारिश होने पर सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
Heavy rain alert in Chandigarh and Punjab weather news
बारिश के दौरान सुखना लेक पर घूमते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते दो दिन से पंजाब में बारिश हो रही है। वहीं सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में भी बुधवार को बारिश हुई। पंजाब में बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई। इससे तापमान में 1.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 3 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक 35.2 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने वीरवार के लिए चंडीगढ़ ऑरेंट और पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब में कई जगह पर आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं चंडीगढ़ की लाइफ लाइन सुखना लेक का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह खतरे के निशान से महज दो फीट दूर पहुंच गया है।

विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब में 17.5 एमएम बारिश 
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे कम 24.1 डिग्री का पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया। बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में 17.5 एमएम, पटियाला में 1.2 एमएम, लुधियाना में 1.2 और अमृतसर में 1.6 एमएम की बारिश दर्ज की गई। अमृतसर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, लुधियाना का 32.2 डिग्री, पटियाला का 34.6 डिग्री पठानकोट का 32.0 डिग्री, फाजिल्का का 35.1 डिग्री, फिरोजपुर का 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।

तेज बारिश के बाद खोलने पड़ सकते हैं सुखना के फ्लड गेट
सुखना लेक में बुधवार को जलस्तर 1161 फीट तक पहुंच गया, जबकि लेक का फ्लड गेट 1163 फीट के जलस्तर पर खोला जाता है। यदि बारिश तेज होती है, जलस्तर दो फीट और बढ़ता है तो प्रशासन को फ्लड गेट खोलने का निर्णय लेना पड़ सकता है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। बुधवार की सुबह शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 1.8 मिमी वर्षा दर्ज की। उसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे लेकिन और बारिश नहीं हुई। हल्की बारिश के बावजूद मौसम सुहावना बना रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

विज्ञापन

सीजन में अब तक सामान्य से 48 फीसदी ज्यादा बारिश
इस साल चंडीगढ़ में एक जून से अब तक 322.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 48.2 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा बताता है कि इस बार मानसून काफी सक्रिय है और आने वाले दिनों में और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने वीरवार के लिए तेज बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश और जलभराव की संभावना को देखते हुए नगर निगम और प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है। निचले इलाकों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed