फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy damage to crops due to rain and hailstorm CM Mann orders special Girdawari

Punjab News: बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, CM मान ने दिया विशेष गिरदावरी का आदेश

Sat, 25 Mar 2023 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Mar 2023 01:25 AM IST
सार

पंजाब में मौसम का मिजाज शनिवार को भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
Heavy damage to crops due to rain and hailstorm CM Mann orders special Girdawari
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फसलों, बागों और घरों के नुकसान का जायजा लेने के लिए विशेष गिरदावरी का आदेश दिया है। उन्होंने वित्त कमिश्नर (राजस्व) को हिदायत दी है कि वह संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत गिरदावरी करवाएं, ताकि फसलों, बागों और घरों को हुए नुकसान का पहल के आधार पर पता लगाया जा सके। अधिकारियों को कहा है कि जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रही बारिश के कारण किसानों और मजदूरों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। 

विज्ञापन


पंजाब में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
पंजाब में मौसम का मिजाज शनिवार को भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


पंजाब में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे के बाद से बठिंडा में सबसे अधिक 9.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मोगा और फिरोजपुर में 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। ज्यादातर जगहों पर काफी हल्की बारिश रही। इस बारिश से दिन के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। पंजाब में पटियाला का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक शनिवार के बाद फिलहाल मौसम खुल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed