फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heatwave continues in Haryana, temperature risen in June after May

Haryana Weather: दस साल में सबसे गर्म जून, नूंह में 46.8 डिग्री तापमान... अलर्ट-अभी और चढ़ेगा पारा

Thu, 13 Jun 2024 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 10:51 AM IST
सार

पिछले तीन दिन से हरियाणा समेत पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली और यूपी के कई हिस्सों में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं गर्म और शुष्क हैं, जिसकी वजह से इन राज्यों में तापमान बढ़ा हुआ है। लू का प्रकोप अगले तीन से चार दिन तक जारी रहने वाला है।

विज्ञापन
Heatwave continues in Haryana, temperature risen in June after May
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मई के बाद जून में भी गर्मी के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। बुधवार को हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले साल 2014 में हिसार का तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन तक तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। लोगों को भीषण गर्मी व लू का सामना  करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 19 जून के बाद राहत मिलने की कोई उम्मीद है।
विज्ञापन


हरियाणा में लगातार तीसरे दिन गर्मी का प्रकोप जारी रहा। कड़ी धूप व लू की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। चंडीगढ़ समेत अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक और सिरसा में लोगों को लू का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने वीरवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और अगले तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दक्षिण हरियाणा के कुछ जिलों में 47 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ ने बताया, 19 या 20 जून को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं, मगर इस बारे में स्थिति एक दो दिन में स्पष्ट हो सकेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अंबाला में 44.8, हिसार में 45.5, करनाल में 43.5, नारनौल में 45.2, रोहतक में 46.1, भिवानी में 43.2, सिरसा में 46.6, चरखी दादरी में 45.7, फरीदाबाद में 46.4, गुरुग्राम में 44.9, जींद में 46.5, नूंह में 46.8, पलवल में 44.5, पंचकूला में 43.2 और सोनीपत में 46 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed