फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat will last for the next five days, the temperature will remain beyond 42

अगले पांच दिन तक चलेगी लू, 42 पार ही रहेगा तापमान

Sat, 11 Jun 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Heat will last for the next five days, the temperature will remain beyond 42
चंडीगढ़। शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन लू चलती रही। गर्म हवाओं ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक मौसम गर्म रहेगा और लू चलेगी। लोगों को सावधान करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अगले पूरे हफ्ते औसत तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में भी शुक्रवार को आसमान से आग बरसी। मोहाली में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले पांच दिनों तक तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें। उधर, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शहर में मानसून 29 जून तक दस्तक दे सकता है। तब तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed